फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मोदी अयोध्या भी जाएंगे और रामलला के भी करेंगे दर्शन

Mon, 08 Feb 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या कब जाएंगे। वहां रामलला के दर्शन करेंगे या नहीं। साधु-संतों द्वारा माघ मेले में उठाए गए इस प्रश्न का उत्तर रविवार को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर दिया। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी अयोध्या जरूर जाएंगे। वहां जाएंगे तो वह निश्चित ही रामलला के दर्शन भी करेंगे। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।वह अभी उन्हीं स्थानों पर जा रहे हैं, जहां उनका कार्यक्रम लग रहा है। अयोध्या में भी अगर कोई कार्यक्रम होगा तो निश्चित ही पीएम वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी सुधा त्रिपाठी के निधन पर राज्यपाल को सांत्वना देने के बाद मीडिया से मुखातिब केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर कहा कि आम सहमति से ही रामलला का मंदिर बनेगा। इसके अलावा न्यायालय के निर्णय पर भी काफी कुछ निर्भर है। बाकी रही मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की बात तो आवश्यकता होने पर ही इस पर अमल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां के पीएम मोदी पर दिए गए बयान को भी अनर्गल बताया।
विज्ञापन


बता दें कि आजम खां ने बयान दिया था कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने नवाज शरीफ के साथ दाउद इब्राहिम से भी मुलाकात की थी। कलराज ने कहा कि इस तरह के बयान देकर आजम अपनी ही सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा। इसके पूर्व इलाहाबाद आगमन पर सिविल लाइंस स्थित एक होटल में भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी भी राज्यपाल के आवास गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेता विजय मिश्र, पदुम जायसवाल, डॉ. बीबी अग्रवाल, सुबोध सिंह, शिवेंद्र मिश्र, देवेंद्र मिश्र, एलएस ओझा, रंजीत सिंह, मृत्युंजय तिवारी, रविंद्र मिश्र, राजू पाठक, रमेश ओझा, प्रवीण मालवीय समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed