{"_id":"04dbf0f4d14dc91b5c50e9a8df569e7b","slug":"allahabad-news-hindi-news-772","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपीयूसी में 42 अवैध छात्र को बाहर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपीयूसी में 42 अवैध छात्र को बाहर किया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अवैध कब्जा जमाए
विज्ञापन
छात्रों को बाहर करने के क्रम के दूसरे दिन केपीयूसी छात्रावास से 42
छात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इविवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर
प्रो. हर्ष कुमार एवं प्रॉक्टर प्रो. एनकेशुक्ला की अगुवाई में हुई
छापेमारी में 42 सीटों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। 19 छात्रों को
मौके पर ही विवि के अधिकारियों ने छात्रावास का कब्जा दिलवाया गया जबकि 23
छात्रों को बाद में कब्जा दिलाया जाएगा।
विवि प्रशासन की ओर से सभी वैध छात्रों को फीस जमा करने की चेतावनी के बाद भी केपीयूसी में छह छात्रों की ओर से फीस नहीं जमा की गई थी। उनकी ओर से फीस रसीद नहीं दिखाने पर छात्रावास के वैध छात्र होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। शुक्रवार को हिन्दू हॉस्टल में छापेमारी की कार्रवाई होगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में डायमंड जुबली छात्रावास (डीजे हॉस्टल) में छापेमारी की कार्रवाई अंतिम समय में टाल दी गई। छात्रावास में छापेमारी की कार्रवाई के लिए 10 दिन पहले से सभी अधीक्षकों को सूचना देने के बाद भी अंतिम समय में रेड डालने के फैसले को वापस लेने पर सवाल खड़ा हो गया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि छापेमारी शुरू होने के एक घंटे पहले अधीक्षक राजीव गिरी की ओर से तैयारी नहीं होने की सूचना पर कार्रवाई स्थगित कर दी गई। पता चला है कि डायमंड जुबली छात्रावास में 50 से 60 की संख्या में अवैध हॉस्टलरों ने कब्जा जमा रखा है, उनके कमरा खाली नहीं करने दबाव में अधीक्षक को छापेमारी की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी।
वहीं इविवि के प्रॉक्टर एवं डीजे हॉस्टल के वार्डेन प्रो. एनके शुक्ल का कहना है कि छात्रावास के किसी छात्र की शादी में अधिकांश छात्रों के बारात में चले जाने से छापेमारी की कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि छात्रावास में 19, 20 एवं 21 फरवरी को कार्यक्रम होने के कारण भी कार्रवाई रोकी गई है। कुलपति की ओर कार्रवाई के लिए जिन अधिकारियों को आगे किया गया है, उसी अधिकारी के छात्रावास में कार्रवाई न होना सवालों के घेरे में है।