{"_id":"f06e6eb95af33eb47c9355ab12dc8c3f","slug":"allahabad-news-hindi-news-770","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के साथ गौरक्षा के लिए बने मंत्रालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण के साथ गौरक्षा के लिए बने मंत्रालय
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार से स्पेशल बेंच बनवाए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा गौरक्षा के लिए भी गौ मंत्रालय बनाने की आवाज भी विहिप नेताओं ने बुलंद की है। बृहस्पतिवार को माघ मेला स्थित परेड ग्राउंड में विहिप के शिविर में वासुदेवानंद सरस्वती की अध्यक्षता में केंद्रीय मार्गदर्शक की बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा हुई।
कहा गया कि गौ मंत्रालय बनाने के साथ ही राज्य सरकार गोचर भूमि घोषित करे। राममंदिर निर्माण के लिए सरकार स्पेशल बेंच बनवाए, अगर इसमें कोई समस्या है तो उसके लिए संयुक्त सत्र बुलाया जाए। संतों की मौजूदगी में विहिप नेताओं ने आह्वान किया कि राम मंदिर निर्माण के लिए उज्जैन में आयोजित कुंभ के दौरान हिंदू धर्म प्रतिनिधि एकत्रित होकर केंद्र सरकार को एक समय सीमा देंगे। इस समय सीमा तक अयोध्या में मंदिर का निर्माण न हुआ तो संत और हिंदू समाज का निर्णय ही अंतिम निर्णय माना जाएगा।
बैठक में बताया गया कि उज्जैन में लगने वाले कुंभ के दौरान वहां संत सम्मेलन होगा। मार्गदर्शक मंडल की बैठक में मठ-मंदिरों पर से सरकारी अधिग्रहण समाप्त करने एवं वहां आने वाले चढ़ावे के धन का उपयोग हिंदू धर्म के प्रसार एवं संस्कृति की रक्षा के लिए किया जाए। बैठक में डॉ. राम विलास वेदांती, महंत सुरेश दास, नरेंद्र सरस्वती, स्वामी नरेंद्रानंद, महंत कमल नयन दास, फलाहारी बाबा, मौनी बाबा, संतोष दास सतुआ बाबा, स्वामी अजनेशानंद, विहिप महामंत्री चंपत राय, दिनेश, पंकज, हरिशंकर, अशोक तिवारी, अमित पाठक, मुकेश, मनोज श्रीवास्तव, अश्वनी मिश्र आदि मौजूद रहे।