{"_id":"69aa582bfd46b065a73fc78c97d69d2f","slug":"allahabad-news-hindi-news-754","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 अवैध हॉस्टलर किए गए बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 अवैध हॉस्टलर किए गए बाहर
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अवैध रूप से जमे दबंगों को बाहर करने की कार्रवाई बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन पीसी बनर्जी, पीसीबी एनेक्सी और सर्वपल्ली राधाकृष्णन (एसआरके) हॉस्टल के 44 अंत:वासियों को बाहर किया गया। खाली कमरों में 26 छात्रों को कब्जा भी दिलाया गया। हालांकि बाद में भी नए छात्रों का हॉस्टल में कब्जा बना रहे इसे सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने चुनौती होगी। बृहस्पतिवार को डायमंड जुबली हॉस्टल में रेड पड़ेगी।
कुलपति ने हॉस्टल में अवैध रूप से कब्जा जमाए अंत:वासियों की डिग्री वापस लेने का आदेश दिया है। हालांकि पहले दिन इस कार्रवाई के दायरे में कोई भी अवैध अंत:वासी नहीं आया। शिक्षकों का कहना है कि वे पहले ही कमरा छोड़कर चले गए थे। जो थे उन्होंने भी बिना प्रतिरोध के कमरा खाली कर दिया।
लंबे इंतजार के बाद हॉस्टलों में बुधवार को कार्रवाई शुरू की गई। फोर्स के साथ पहुंचे विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अफसरों ने पहले पीसीबी में रेड डाली। उन्होंने हर चिह्नित कमरे की जांच की। पीसीबी और पीसीबी एनेक्सी में 41 बेड खाली कराए गए। कई अवैध अंत:वासियों के सामान बाहर कर दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही। इसलिए विरोध नहीं हुआ। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर हर्ष कुमार ने बताया कि 23 नव प्रवेशी छात्रों को कब्जा दिलाया गया। 18 अन्य सीट के लिए नए सिरे से एलॉटमेंट होगा।
विज्ञापन
एसआरके में तीन कमरे खाली कराए गए। तीनों में नए छात्रों को कब्जा दिला दिया गया। इनके अलावा जिम्नेजियम स्टोर और सिक रूम में भी कब्जा था। इन्हें खाली कराया गया। जिम्नेजियम और स्टोर रूप में विश्वविद्यालय का ताला लगा दिया गया। सिक रूम छात्रों को एलाट कर दिया गया।