फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इंद्रधनुषी प्रस्तुतियों में सिमटेंगे सुनहरे पल

Sat, 30 Jan 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
 आकाशवाणी इलाहाबाद का स्थापना दिवस अबकी इंद्रधनुषी प्रस्तुतियों से समृद्ध होगा। 68वें स्थापना वर्ष में सात दिनी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। शुरुआत एक फरवरी को डॉ.आनंद प्रकाश श्रीवास्तव की ओर से तैयार हिंदी परिसंवाद ‘जो मैंने किया’ के प्रसारण से होगी जिसमें पूर्व प्रसारण कर्मी के अनुभवों से बीते छह दशकों के कालखंड की प्रसारण गतिविधियों को समेटने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


 दो फरवरी को आरडी वर्मा की परिकल्पना में लोकभाषा कवि गोष्ठी के तहत इलाहाबाद और आसपास के लोक कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे। संचालन अशोक बेशरम का रहेगा। तीसरी प्रस्तुति तीन फरवरी को ‘भूली-बिसरी यादों’ के रूप में होगी जिसमें आकाशवाणी इलाहाबाद की पूर्व उद्घोषिका नाट्यकर्मी आशा ब्राउन का साक्षात्कार प्रस्तुत किया जाएगा। चौथी कड़ी में चार फरवरी को अनिल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में युववाणी अनुभाग के प्रस्तोता इनोवेटिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


इसी क्रम में पांच फरवरी को श्रृंखला की पांचवीं कड़ी में अभिनय श्रीवास्तव के निर्देशन में केंद्र के रूपक एकांश की विशेष प्रस्तुति ‘वो गूंजती आवाजें’ के तहत ख्यातिलब्ध कलाकारों, राजनीतिज्ञों तथा पूर्व प्रसारकों की रिकार्डिंग पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। छह फरवरी को वरिष्ठ कवि यश मालवीय रचित संगीत रूपक से कल्याणी का प्रसारण होगा। लोकेश शुक्ल के निर्देशन में तैयार संगीत रूपक का संगीत संयोजन महेश्वर दयाल  करे्ंगे जबकि सहयोग पंकज श्रीवास्तव का है।  अंतिम कड़ी में सात फरवरी को आशुतोष सुंदरम की ओर से तैयार विशेष वैरायटी कार्यक्रम में गीत, संगीत और अनुभवों का संगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम प्रमुख और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक मंजुल किशोर वर्मा के मुताबिक सप्तरंगी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां रोजाना प्राइमरी चैनल पर सुबह 11.30 बजे से 12 बजे तक होंगी जबकि ये सभी विशेष कार्यक्रम अगले दिन विविध भारती चैनल पर दिन में 11 बजे से 11.30 बजे तक सुने जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed