{"_id":"4e65f878c48a5ae5cc9a081e0f8a8f19","slug":"allahabad-news-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की फ्लाइट का आज से बदलेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया की फ्लाइट का आज से बदलेगा समय
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट मंगलवार से बदले हुए समय से चलेगी। अभी तक बम्हरौली एयरपोर्ट से इसके छूटने का वक्त शाम 5.40 बजे था, लेकिन 18 अगस्त से यह फ्लाइट अब शाम 4.55 बजे रवाना होगी। हालांकि यह व्यवस्था कुछ दिनों के लिए की गई है। एक सितंबर से इस व्यवस्था में बदलाव संभव है।
बता दें कि एयर इंडिया की दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली फ्लाइट अभी तक यहां शाम 5.10 बजे पहुंचकर आधे घंटे के ठहराव के बाद दिल्ली के लिए शाम 5.40 बजे उड़ान भरती थी और शाम 7.30 बजे दिल्ली पहुंच जाती थी। अब नई व्यवस्था के तहत फ्लाइट संख्या 9604 मंगलवार 18 अगस्त से शाम 4.25 बजे इलाहाबाद पहुंचेंगी। आधे घंटे के ठहराव के बाद शाम 4.55 बजे यह फ्लाइट बम्हरौली से उड़ान भरेगी जो अब शाम 6.40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। जबकि दिल्ली के लिए सुबह के वक्त रवाना होने वाली फ्लाइट संख्या 9606 का निरस्तीकरण एयर इंडिया प्रशासन ने 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।