फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

जश्न-ए-आजादी में सरोबार रही संगम नगरी

Sun, 16 Aug 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 16 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
स्वतंत्रता दिवस के जश्न में पूरा शहर सरोबार रहा। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शहीदों को नमन कर अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने और उसे विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लिया गया हिन्दुस्तानी एकेडेमी में सचिव बृजेश चंद्र ने ध्वजारोहण के बाद कहा, समाज के बदलाव के लिए खुद का बदलाव जरूरी है। प्रयाग विद्यापीठ डिग्री कालेज की छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रो.रामकिशोर शर्मा, हरिमोहन मालवीय, राजेंद्र त्रिपाठी, अजामिल, विवेक सत्यांशु, रविनंदन सिंह ने विचार व्यक्त किए। भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा की ओर से द्वारिकापुरी, कटरा में हुए समारोह में पूर्व मंडलायुक्त बादल चटर्जी ने आजादी की अलख जलाए रखने का आह्वान किया। अतिथियों का स्वागत राजीव अग्रवाल, संचालन अनिल अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन जीके खरे ने किया। लायंस क्लब इलाहाबाद पावन गंगा की ओर से कल्याणी देवी स्थित लाजपत शिशु विहार में ब्रजेश मेहरोत्रा, अनिल टंडन, सतीश, अनिल जायसवाल, पूनम, श्यामजी, अशोक चड्ढा आदि की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। संस्था संगम की ओर से बारादरी में ध्वजारोहण के बाद नीरज त्रिपाठी, सुबोध, नेहा, रुद्राक्ष, अनुराग, कुमार, रोहित, शुभम आदि ने काव्यपाठ किया। जैक सेवा ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन सिराज खान ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


संस्था सलाम भारत की ओर से शास्त्रीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर  में विद्यार्थियों के बीच दो वर्गों में आयोजित ‘स्मार्ट सिटी कैसे बने इलाहाबाद’ विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्था अध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार श्रीवास्तव ने उपहार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संयोजन, संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में पीसी वर्मा, कमलेश, हरीश खरे, इरफाना, नूपुर आदि मौजूद थीं। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से सुभाष चौराहे पर अध्यक्ष देवाशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में रैली निकालकर बलिदानियों को याद किया गया। द केयर कम्युनिटी संस्था और स्वच्छ वसुंधरा के सहयोग से रेडिएंट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या श्रेया वर्मा और रतन दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। भारतीय विकलांग, विधवा नेत्रहीन सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैदर खां और राजेश मौर्य ने तिरंगा फहराया। पब्लिक एकता मंच की ओर से विजया पार्क में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इनरव्हील क्लब ईस्ट द्वारा नगर निगम स्कूल में बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


अलोपीबाग स्थित पूर्व माध्यमिक  विद्यालय में प्रधानाचार्या जाहिदा बानो कादरी और अल कौसर सोसाइटी की अध्यक्ष नाजिया नफीस के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालने सहित कई कार्यक्रम हुए। बाद में नाजिया ने बच्चों को आजादी का मतलब बताते हुए जरूरतमंद बच्चों को हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व पार्षद कमलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।  अखिल भारतीय अग्निशाखा मंच की ओर से आजाद पार्क में डीएम कौशल राज शर्मा ने ज्योति जला कर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी। मां माधुरी वेलफेयर फाउंडेशन, जिला जैसवार जागृति मंच की ओर से रमेश जैसवार, भाविनी वेलफेयर सोसाइटी में प्रधानाचार्या हुसना बेगम और जमीरुल हसन ने ध्वजारोहण किया। मानसिक मंद बच्चों ने ‘हम होंगे कामयाब’ गीत प्रस्तुत किया। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों और साधकों ने योग शिविर लगाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।  इसी क्रम में  एएसएम वेल्फेयर एसोसिएशन, कर्पूरी ठाकुर धर्मशाला विकास समिति, गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति, वारसी समिति, आदर्श भाग्योदय कंप्यूटर इंस्टीट्यूट , एवेंजर्स सोसाइटी, आयडियल मैनेमोनिक सोसाइटी, खाकसार कल्याण सेवा समिति, सदर बाजार एकता कमेटी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उल्लासपूर्वक ध्वजारोहण किया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed