{"_id":"a99c0456618fc1d2dc5274737540eb91","slug":"allahabad-news-hindi-news-663","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही स्टेशन पर सुन ली जाएंगी कर्मचारियों की समस्याएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही स्टेशन पर सुन ली जाएंगी कर्मचारियों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में कार्यरत कर्मचारियों को अब अपनी तमाम समस्याओं को लेकर बार-बार इलाहाबाद आने की जरूरत नहीं होगी। इलाहाबाद मंडल प्रशासन ने कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए अब इलाहाबाद के साथ कई अन्य स्टेशनों पर परिवाद अदालत लगाने का निर्णय लिया है। परिवाद अदालत की 16 जनवरी से दो अप्रैल तक मंडल के कानपुर, अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर, फिरोजाबाद आदि प्रमुख स्टेशनों पर लगेगी।
मंडल में रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों को अपनी तमाम समस्याओं को लेकर इलाहाबाद स्थित डीआरएम ऑफिस आना पड़ता है।
इस वजह से कर्मचारियों का समय तो बर्बाद होता ही है और इलाहाबाद आने के लिए उन्हें छुट्टी भी लेनी पड़ती है। इसी समस्या को देखते इलाहाबाद मंडल ने अपने सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर परिवाद अदालत लगाने का निर्णय लिया है। 16 जनवरी से इसकी शुरूआत अलीगढ़ से हो रही है।
यहां रेलवे के मनोरंजन गृह में परिवाद अदालत लगेगी। इसके बाद हाथरस में 23 जनवरी को, टूंडला में 30 जनवरी को, फिरोजाबाद में 06 फरवरी, शिकोहाबाद में 13 फरवरी, मैनपुरी में 20 फरवरी, इटावा में 27 फरवरी, कानपुर में 05 मार्च, फतेहपुर में 12 मार्च, इलाहाबाद में 19 मार्च, मिर्जापुर में 26 फरवरी और चुनार में 02 अप्रैल को परिवाद अदालत आयोजित की गई है।
विज्ञापन
फतेहपुर, मिर्जापुर, चुनार में इसका आयोजन रेलवे के मनोरंजन गृह में एवं कानपुर, हाथरस, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर में रेलवे स्टेशन और इलाहाबाद में कोरल क्लब में होगा। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी पीएस बिष्ट द्वारा प्रत्येक शनिवार को परिवाद अदालत आयोजित की जा रही है।