{"_id":"eba212ff37d1cfa7f9f2624f07efd853","slug":"allahabad-news-hindi-news-648","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग से चली फैजाबाद, लखनऊ, बरेली और जौनपुर पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग से चली फैजाबाद, लखनऊ, बरेली और जौनपुर पैसेंजर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित/पूरी खबर
उत्तर रेलवे प्रशासन ने संभावित कोहरे के मद्देनजर निरस्त की गई ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इसके तहत प्रयाग-फैजाबाद, प्रयाग-जौनपुर, प्रयाग-लखनऊ, प्रयाग-बरेली ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। मेले के मद्देनजर इन ट्र्ेनों का संचालन सात मार्च तक जारी रहेगा।
बता दें कि संभावित कोहरे के मद्देनजर उत्तर रेलवे प्रशासन ने इलाहाबाद से लखनऊ, बरेली, जौनपुर और फैजाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें दो माह के लिए निरस्त कर दी है लेकिन इस बीच माघ मेला शुरू हो जाने के बाद आम श्रद्धालुओं को खासी परेशानी होने लगी। यात्री मांग करने लगे कि निरस्त ट्रेनों को चलाया जाए या रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाए। यात्रियों और आम श्रद्धालुओं को हो रही दिक्कत के मद्देनजर उत्तर रेलवे प्रशासन ने आनन फानन में बृहस्पतिवार से इन चारों सवारी गाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया।