फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

कल से चलेंगी कोहरे के मद्देनजर रद्द की गईं ट्रेनें

Thu, 14 Jan 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 रेलवे प्रशासन ने कोहरे के मद्देनजर रद्द की ट्रेनों में से कुछ को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 15 जनवरी से शुरू होगा। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों को दो के बजाए एक दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सभी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाया जाए। यह निर्णय इस बार कम कोहरा और माघ मेला में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 11093 सीएटी मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस मंगलवार को, 11094 वाराणसी-सीएसटी महानगरी एक्सप्रेस बुधवार को, 12295 बंगलुरू-पटना संघमित्रा एक्सप्रेस शुक्रवार को, 12296 पटना-बंगलूरू रविवार को, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को, 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस शनिवार को, 12311 हावड़ा-कालका कालका मेल शुक्रवार को, 12312 कालका-हावड़ा मेल रविवार को, 12321 हावड़ा-सीएसटी मुंबई मुंबई मेल शनिवार को, 12322 सीएसटी मुंबई मुंबई मेल सोमवार को, 12505 गुवाहाटी-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस शनिवार को, 12506 आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन


इसी तरह गाड़ी संख्या 12561 दरभंगा-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शुक्रवार को, 12562 नई-दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शनिवार को, 14005 सीतामणी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस शनिवार को, 14006 आनंद विहार-सीतामणि लिच्छवी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को, 14055 डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल रविवार को, 14056 दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल बृहस्पतिवार को, 15483 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शनिवार को 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके साथ गाड़ी संख्या 12301 हावड़ा-नई दिल्ली कोलकाता राजधानी बुधवार, 12302 नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी बृहस्पतिवार को, 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली पटना राजधानी बुधवार को, 12310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर पटना राजधानी बृहस्पतिवार को तथा गाड़ी संख्या 12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस बुधवार एवं 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed