फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

नकल पर नकेल के लिए सिर्फ 19 लाख

Thu, 14 Jan 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल पर नकेल कसने को सचल दल के निरीक्षण के लिए शासन की ओर से मात्र 19 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। इस बजट से पूरे प्रदेश में बोर्ड के अधिकारी सरकारी वाहनों में कितना निरीक्षण कर सकेंगे, बताने की जरूरत नहीं। अफसर भी मान रहे हैं कि इतनी रकम तो एक दिन के पेट्रोल-डीजल पर खर्च हो जाएगी। बोर्ड की ओर से इलाहाबाद, लखनऊ, आगरा जैसे जिले में सचल दस्ते के लिए एक लाख से भी कम का बजट आवंटित किया गया है। ऐसे में सरकार की ओर से नकल रोकने के दावे की अभी से हवा निकलती नजर आ रही है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के दौरान बोर्ड की ओर से शासन स्तर से लेकर जिला स्तर पर नकल रोकने के लिए सचल दस्ते का गठन किया जाता है। सचल दस्ते में सबसे प्रमुख भूमिका जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व वाले दल की होती है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक अलग टीम तथा मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के नेतृत्व में भी सचल दस्ता परीक्षा की निगरानी करता है, इसी बजट में इन अधिकारियों को भी धन का आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड इसी धन में से जिलेवार बजट का आवंटन करता है। बोर्ड परीक्षा के लिए धन के आवंटन का यह फार्मूला कई वर्ष पुराना है। बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से पुराने फार्मूले केआधार पर ही 2016 की परीक्षा के  लिए धन आवंटित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से कम परीक्षा केंद्र वाले अपेक्षाकृत छोटे जिलों को अधिक पैसा आवंटित कर दिए गए हैं, जबकि बड़े जिलों को परीक्षा केंद्र के अनुपात में कम पैसा आवंटित किया गया है। बोर्ड के अधिकारी यह स्वीकार कर रहे हैं कि शासन की ओर से जो धन आवंटित किया जा रहा, उसमें पेट्रोल-डीजल के साथ सचल दल के लोगों को आरंभ के कुछ दिन भी जलपान कराना कठिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed