{"_id":"46439be50f8bb3e05b8bfbd4c2cc1fc2","slug":"allahabad-news-hindi-news-631","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद का डॉक्टर कर रहा सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद का डॉक्टर कर रहा सर्जरी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के छापे में बुधवार को एक बड़ा खुलासा हुआ। फाफामऊ से छह किमी दूरी पर स्थित सराय गोपाल अस्पताल में स्थित द्रूति हॉस्पिटल का संचालक बीएएमएस डॉक्टर सर्जरी कर रहा है। इसी हॉस्पिटल के पास में स्थिति लाइफ लाइन हॉस्पिटल का संचालक डॉक्टर बिना किसी डिग्री के उपचार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को ही नोटिस जारी कर दी है। दोनों से उनका पक्ष मांगा गया है।
सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह के निर्देश पर बुधवार को एसीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय, डॉ. आरसी पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी जिया लाल की टीम ने प्रतापगढ़ मार्ग पर पड़ने वाले कई क्लीनिक, हॉस्पिटल पर छापा मारा। कई क्लीनिक संचालक तो भाग निकले। हाजीगंज चौराहे पर स्थित डॉ. पुष्पाकर लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक के पास कोई डिग्री नहीं पाई गई। दोनोें को नोटिस जारी की गई है।
एक हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा गया है। टीम ने द्रति हॉस्पिटल की जांच की। हॉस्पिटल में कैंसर, पथरी समेत कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की सर्जरी करने के साक्ष्य स्वास्थ विभाग की टीम को मिले हैं। इस पर टीम ने आपत्ति जताई। टीम को मौके पर कोई डॉक्टर भी नहीं मिला। टीम ने वहां पर मौजूद बीएएमएस डॉक्टर को नोटिस जारी कर दी है। एक हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने यमुनापार के बारा और मेजा के पकरी सेवार बाजार में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में बिना किसी डिग्री के उपचार कर रहे दो झोलाझाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बारा थाना क्षेत्र के ग्राम ललई के रहने वाले शालिक राम बिंद बिना किसी डिग्री के उपचार कर रहे हैं। ऐसा ही हाल पकरी सेवार बाजार के राम बाबू निषाद का भी है। दोनों झोलाछाप हैं। उनके खिलाफ जांच भी हो चुकी है। दोनों को उनका पक्ष जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी की थी, लेकिन वे कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं करा सके। विभाग ने संबंधित थाने को इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।