{"_id":"f363794a51c1b6ccf2e0c6c68b6dc88d","slug":"allahabad-news-hindi-news-619","type":"story","status":"publish","title_hn":"उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको’ स्वामी विवेकानंद का यह कथन उनकी जयंती पर शहर भर में गुंजायमान रहा। मंगलवार को स्कूल, कॉलेजों, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विवेकानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। खासकर युवाओं से विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया।
इविवि छात्रसंघ भवन में विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योग गुरु स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपनाकर ही युवा सार्थक जिंदगी जी सकते हैं। बतौर विशिष्ट अतिथि इविवि के कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू मौजूद रहे। सचिन पाठक, भारत सिंह, शिवम दूबे, सिद्धांत सिंह, प्रभात, शरद आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इविवि के केंद्रीय पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद द्वारा लिखित और उनसे संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। कुलपति ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत में आध्यात्मिक व युवा शक्ति के उत्थान में स्वामी विवेकानंद के योगदान पर प्रकाश डाला। इविवि के शिक्षा शास्त्र विभाग में प्रो. विद्या अग्रवाल और प्रो. प्रतिभा उपाध्याय की देखरेख में स्वामी विवेकानंद को याद किया गया।
मोनिरबा विभाग के परास्नातक और शोध के छात्रों ने भी विवेकानंद को नमन किया। रक्षा और स्त्रातेजिक अध्ययन विभाग में स्वामी विवेकानंद के विचारों की वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिवेश में प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्रसंघ भवन में जयंती पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता मनोजकांत ने स्वामी विवेकानंद के योगदानों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
आर्यकन्या डिग्री कालेज में जयंती पर आयोजित निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका विश्वकर्मा, नीतू कुमारी, जोयानाज, श्वेता मिश्रा पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। ईश्वर शरण डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह ने विचार व्यक्त किए। डॉ. सुमन अग्रवाल ने बताया कि 19 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय युवा सप्ताह में विवेकानंद के जीवन पर आधारित निबंध, गीत, भाषण और देश गीत प्रतियोगिता कराई जाएंगी। राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जीजीआईसी में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्या संगीता सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की आध्यात्मिक विरासत से विश्व को परिचित कराया और वेदांत-योग के महत्व को स्थापित किया। महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। रानी रेवती सरस्वती विद्या निकेतन के संस्कार केंद्रों में गोष्ठी आयोजित की गई।कमलाकार तिवारी और अजय कुमार दूबे ने विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
केपी इंटर कालेज में वंदना ठाकुर ने छात्रों को विस्तार से समझाया। विद्या वाहिनी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में सांसद केशव प्रसाद ने स्वामी जी के पद चिन्हों पर चलने की बात कही। एमएल कान्वेंट शाखाओं ने संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में विवेकानंद के जीवन पर केंद्रित भाषण, लघु नाटिका प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सभा अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने विवेकानंद चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्य वक्ता राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने विवेकानंद के जीवन पर चर्चा की। श्री विश्वनाथ-हेरम्ब समाजोन्नन संस्थान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रभूषण ने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा और गिरधारी लाल राधा देवी खन्ना मानव सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष अतुल खन्ना ने हनुमान मंदिर पर जरूरतमंदों को कंबल, मिठाईयां और फल वितरित किए।
भारत विकास परिषद की संयुक्त शाखाओं के तत्वाधान में विवेकानंद जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थानम की ओर से आजाद पार्क में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शोध छात्र देवेंद्र प्रथम, सुधाकर द्वितीय और अवनीश तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. शैलकुमारी मिश्र ने विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रगति शील समाज पार्टी की ओर से राजापुर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भारत उदय सेवा संस्थान की स्थापना और विवेकानंद की जयंती पर बाई का बाग में आयोजित समारोह में डॉ. रमा सिंह ने भारत माता और विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके साथ ही विश्व मानव सेवा समर्पण संस्थान, विवेकानंद समता फाउंडेशन आदि की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गीता मिशन फॉर कॉस्मिक वेल बीइंग एवं कृत संकल्प के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं भाजपाइयों ने सिविल लाइंस में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बैठक की। विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए वक्ताओं ने स्वामी जी के युवा भारत की मजबूत आधारशिला रखने की सराहाना की। वहीं भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से भी विवेकानंद को याद किया गया।
रामकृष्ण मिशन में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा वेदपाठ से हुई। मुख्य अतिथि सांसद केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर विवेकानंद युवा केंद्र की स्थापना होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि पुनीत वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी सर्वभूतानंद ने कहा कि युवा ही देश की शक्ति हैं। आज के युवा ही विवेकानंद के भारत को आगे ले जाएंगे। कार्यक्रम में रविराज सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अखिलेश आदि मौजूद रहे।