{"_id":"5a94345f0128e05faccb15183aee6863","slug":"allahabad-news-hindi-news-616","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौंधियारा में रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौंधियारा में रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कौंधियारा में रोजगार सेवकों ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। इस अवसर पर रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा।
ब्लाक परिसर कौंधियारा में सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले रोजगार सेवकों ने दो सूत्रीय मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया।
रोजगार सेवक ब्लाक अध्यक्ष जयशंकर पांडे ने अपनी मांग को बताते हुए कहा कि रोजगार सेवकों को शिक्षा मित्रों की तर्ज पर नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय तथा रोजगार सेवकों के उत्पीड़न को रोकने के लिए स्थानान्तरण की प्रक्रिया लागू की जाय। इस अवसर पर इमदाद अहमद, नरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र मिश्र, रवि, विरजा शंकर, सरजू प्रसाद, पूनम कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे ।