{"_id":"8a0e89c6095ad589f064adade82b8944","slug":"allahabad-news-hindi-news-610","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार शिक्षक भर्ती में पांच फरवरी को मिलेगा नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार शिक्षक भर्ती में पांच फरवरी को मिलेगा नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से काउंसलिंग के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित सहायक अध्यापकों को पांच फरवरी तक नियुक्ति पत्र वितरित करने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालयों के लिए दिसंबर 2014 में बीटीसी-2011 के प्रशिक्षुओं को भर्ती के लिए 15 हजार पदों की घोषणा की गई थी। इस भर्ती के आवेदन जारी होने से लेकर अब तक प्रदेश सरकार चार बार संशोधन कर चुकी है।
सभी बीटीसी प्रशिक्षितों से बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से एक से 15 जनवरी के बीच आवेदन मांगा गया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डाटा एनआईसी को भेजने को कहा गया है। एक फरवरी को नए आवेदकों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के बाद पांच फरवरी को सभी चयनितों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
प्राथमिक विद्यालयों के लिए घोषित 15 हजार शिक्षकों के पदों में मूल विज्ञप्ति में संशोधन करके चार बार नए अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिए जाने के बाद भी सरकार की ओर से पदों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। बीटीसी संघर्ष समिति ने सरकार से पूर्व में घोषित पदों को बढ़ाने की मांग की है। बीटीसी प्रशिक्षु 12 जनवरी को लक्ष्मण मेला मैदान पर प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश भर के बीटीसी प्रशिक्षु एकत्र होंगे।