{"_id":"392b71a754f55f37edca3bf674a84192","slug":"allahabad-news-hindi-news-567","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर के गोद लिए गांव में मिले नौ अतिकुपोषित बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर के गोद लिए गांव में मिले नौ अतिकुपोषित बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 06 Jan 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
पोषण मिशन के तहत कमिश्नर ने बहादुरपुर ब्लॉक के दुबावल गांव को गोद लिया है। कमिश्नर राजन शुक्ला मंगलवार को वहां निरीक्षण करने पहुंचे। अफसरों से पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि उनके गोद लिए गांव में नौ अतिकुपोषित बच्चे हैं। हालांकि पहले इस गांव में अतिकुपोषित बच्चों की संख्या इससे ज्यादा थी, जो अब कम हो गई है।
कमिश्नर ने इन अतिकुपोषित बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखने को कहा। उन्होंने पांच वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उन्हें वितरित किए जा रहे पोषाहार, आयरन, फोलिक एसिड की गोलियां, टीकाकरण आदि पर अफसरों से जानकारी ली।
साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन मशीन, ब्लडप्रेशर नापने की मशीन, दवाइयों की उपलब्धता आदि बारे में एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तहकीकात की। सभी आंगनबाड़ी केेंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर वहां उपलब्ध संसाधनों, उपस्थित बच्चों के विषय में जानकारी ली। सीडीपीओ अनीता पांडेय ने बताया अति कुपोषित बच्चों को डबल पोषाहार वितरित किया जा रहा है, जिससे बच्चे स्वस्थ होकर रेड लाइन से बाहर आ सकें।