{"_id":"e8796d583fa5de375a5a3fb51d6e90a2","slug":"allahabad-news-hindi-news-546","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत बनी 375, 371, 381 सीरीज वाले नंबरों से आई कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत बनी 375, 371, 381 सीरीज वाले नंबरों से आई कॉल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके मोबाइल पर 375, 371 और 381 सीरीज वाले नंबरों से अगर कोई काल आती है तो संभल कर रहिए। इन नंबरों से आने वाली काल से आपसे क्रेडिट कार्ड डिटेल सहित कई जानकारी मांगी जा सकती है। अगर आपने इन काल पर कोई भी जानकारी दी तो ठगी के शिकार हो सकते हैं। दूर संचार विभाग ने इन नंबरों से लोगों को सजग रहने केलिए कहा है। इसके पहले भी देश, दुनिया की कई एजेंसियों ने दूसरे-दूसरे नंबरों से लोगों को काल करके ठगी का शिकार बनाया है।
दरअसल इन नंबरों से आने वाली काल में एक बार घंटी बजकर बंद हो जाती है, उत्सुकता में पलट कर काल किया तो तकरीबन एक हजार से दो हजार रुपये तक कट जाते हैं। दूर संचार विभाग की सूचना के मुताबिक 375602605281, 37127913091, 37178565072 नंबरों सहित इस सीरीज वाले नंबरों से आई काल से लोग ठगी का शिकार हुए। उनकी शिकायत के आधार पर ही विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा गया है कि इन नंबरों काल आने पर जवाब न दें।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक मदन मोहन अग्निहोत्री कहते हैं, ऐसी कई एजेंसियां हैं जो लोगों को काल करके ठगी का शिकार बनाती हैं, इनसे बचना चाहिए। इन्हें न तो रिसीव और न ही पलट कर काल करनी चाहिए। बता दें, 375 सीरीज बेलारूस, 371 सीरीज लातिवा और 381 सीरीज सर्बिया का कोड नंबर है। पलट कर काल करने पर उनका फोन नंबर कॉपी करके बैंक एकाउंट या फिर क्रेडिट कार्ड डिटेल भी जान ली जाती है। कई लोग ऐसी ठगी का शिकार हुए हैं।