{"_id":"d30255e07335ff17b18c6282bacc8aba","slug":"allahabad-news-hindi-news-545","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाने में देरी पर पत्नी को मारा फावड़ा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाने में देरी पर पत्नी को मारा फावड़ा, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में बारा के कूंडी गांव में रविवार शाम खाना बनाने में देर करने से नाराज पति ने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर फावड़ा लगने से पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। खून से लथपथ पत्नी को देखकर पति घबरा गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। घायल पत्नी को जसरा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। वहीं घटना के बाद से पति फरार है।
बारा के कूंडीं गांव का लाला हरिजन (22) अप्पे चालक है। उसने दो साल पहले सीमा देवी के साथ अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। उनके एक दो माह की बेटी है। रविवार शाम को लाला हरिजन घर पहुंचा। उसने पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने नहीं सुना। इस पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। यह देखकर लाला गुस्से से लाल हो गया। वह पत्नी पर भड़क गया। इसी दौरान उसने बगल में पड़ा फावड़ा उठा लिया और पत्नी पर हमला बोल दिया। सिर में फावड़ा से सीमा को गंभीर चोट लग गई। वह खून से भीग कर जमीन गिर पड़ी।
पत्नी को इस हाल में देखकर लाला दहशत में आ गया। वह मौके से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग आए। सीमा को पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। सूचना पर बारा पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं लाला की करतूत से सीमा के मायके और ससुराल वाले परेशान हैं।