फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इलाहाबाद, कानपुर की ओर आने वाली ट्रेनों को उड़ाने की धमकी

Mon, 04 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 पंजाब के पठानकोट में आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली से कानपुर और इलाहाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों को बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही रविवार को इलाहाबाद मंडल के सभी स्टेशनों पर अफरातफरी मच गई। मंडल के इलाहाबाद, कानपुर, फतेहपुर, मिर्जापुर, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ आदि रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इलाहाबाद जंक्शन पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉयड की मदद से सरकुलेटिंग एरिया, सभी प्लेटफार्म और तमाम ट्रेनों की जांच की गई। देर शाम तक मंडल के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन


रेलवे कंट्रोल रूम में सुबह ही मैसेज आ गया था कि किसी ने दिल्ली से कानपुर, इलाहाबाद की ओर आ रही ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। कंट्रोल रूम में मैसेज आते ही इलाहाबाद डिवीजन में अलर्ट जारी हो गया। हालांकि, एक दिन पहले पठानकोट में आतंकी हमले की वजह से सुरक्षा बल पहले से ही चौकन्ने थे, लेकिन कंट्रोल रूम से मिले मैसेज के बाद जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


 इलाहाबाद जंक्शन पर आरपीएफ प्रभारी अर्जुन यादव के नेतृत्व में जवानों ने प्लेटफार्म पर चेकिंग शुरू कर दी। इसके बाद जोधपुर-हावड़ा, कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, सीमांचल समेत कई ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस बीच बम निरोधक दस्ते की भी मदद ली गई। डॉग स्कवॉयड की मदद से भी सभी प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया आदि में भी सर्च ऑपरेशन चला। सर्च ऑपरेशन के दौरान यात्रियों से भी संयम बरतने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत से यात्रियों के सामान की भी गहन जांच हुई। प्रयागराज ओर दुरंतो एक्सप्रेस छूटने के पहले भी जांच अभियान चला। दिन भर चले जांच अभियान के बाद सुरक्षा बलों को जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने भी राहत भरी सांस ली। इस बीच इलाहाबाद मंडल के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शताब्दी समेत कुछ अन्य ट्रेनों की जांच की गई। कानपुर में दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों की चेकिंग की गई।


 आतंकी हमले के बाद रविवार को शहर में पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। शहर के चौक, जानसेनगंज, मुट्ठीगंज, कीडगंज, कटरा समेत आदि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी आज काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भी आज जांच अभियान चला। पुलिस ने यहां बसों को भी चेक किया। सिविल लाइंस स्थित विनायक मॉल्स, एटलॉटिंक मॉल आदि में भी पुलिस ने चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed