{"_id":"2f13bd2792cd0aa7f7065c8377646ca2","slug":"allahabad-news-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुआओं संग अकीदतमंदों की अलविदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुआओं संग अकीदतमंदों की अलविदाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 10 Aug 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। खुद्दामाने हज कमेटी की ओर से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए रविवार को हुए ट्रेनिंग कैंप में हज से जुड़ी जानकारियां दी गईं। नूरुल्लाह रोड स्थित गेस्ट हाउस में हुए ट्रेनिंग कैंप में हज ट्रेनर मुफ्ती सैफुुर्रहमान कासमी ने हज की फजीलत एवं मदीना मुनव्वरा के बारे में बताया। हज 2015 के लिए सफरे हज के बारे में कमेटी के सचिव एवं ट्रेनर हाजी मोईन अहमद खां ने बताया। हज के पूरे अरकान एवं मदीना मुनव्वरा की विशेष जानकारी एलसीडी पर दिखाई गई। ट्रेनिंग में इलाहाबाद जिले के अतिरिक्त कौशांबी के हज यात्री भी शामिल हुए।
हाजियों की अलविदाई तरबियत से पहले मुल्क की तरक्की और अमनचैन के लिए दुआएं भी मांगी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष नाजिमउद्दीन अंसारी ने और संचालन सचिव हाजी मोईन अहमद खां ने किया। कार्यक्रम में अब्दुल जब्बार खां, रशीद खां, हाजी अनीस अहमद मलिक, हाजी शाहसऊद, जमालउद्दीन, इश्तियाक अहमद, फैजउद्दीन, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।