फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

नए साल के जश्न में डूबा शहर

Sat, 02 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
नये वर्ष का आगाज खुशियों के साथ हुआ। नये साल का स्वागत सभी ने अपने-अपने अंदाज में किया। परिवार, दोस्तों के साथ सभी ने जमकर मस्ती की। घर में नये साल का जश्न मनाने के साथ ही बाहर निकलकर भी लोगों ने धमाल किया। पार्कों, होटलों, रेस्टोरेंट्स में दोपहर से लेकर शाम तक भीड़ रही। कंपनी बाग, मिंटो पार्क, विनायक सिटी सेंटर, बिग बाजार, सिविल लाइंस में भीड़ का यह आलम रहा कि दोपहर से ही जाम की स्थिति रही। वाहनों की पार्किंग के लिए जगह ही नहीं बची। बीती रात से शुरू हुआ शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी शुभकामनाएं देने का दौर चला।
विज्ञापन


नए साल पर संगम तट पर लोगों ने पिकनिक के मजे लिए। संगत तट लोगों का फेवरेट पिकनिक स्पाट बना। तमाम लोग घरों से खाने पीने की चीजें लेकर गए थे वहीं कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने संगम तट किनारे ही बाटी चोखा बनाकर नये साल का जश्न मनाया। संगम और सरस्वती घाट पर लोगों ने बोटिंग के भी मजे लिए। नये पुल से लेकर सरस्वती घाट तक लोगों की भीड़ रही। पूरे रास्ते मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


नये साल में बाजारों में खूब रौनक रही। देर शाम तक वीसीसी, बिग बाजार, रिलायंस ट्रेंड, विशाल मेगा मार्ट समेत कटरा और चौक में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। होटलों और रेस्टोरेंट्स मालिकों ने नये साल पर शहरियों के लिए खास तैयारियां कर रखी थी। यहां पहुंचकर लोगों ने खास व्यंजनों का जमकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नये साल पर हर वर्ष आयोजित होने वाली आटो सजावट प्रतियोगिता में लगातार छठवीं बार नई झूंसी के रिजवान अली उर्फ (रिज्जू) विजेता बने। प्रतियोगिता सिविल लाइंस हनुमत निकेतन मंदिर के पास से शुरू हुई थी। विजेताओं को टेंपो टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दूबे और महामंत्री रमाकांत रावत ने पुरस्कृत किया।

मौज मस्ती के बीच शहरी मंदिरों में मत्था टेकना नहीं भूले। मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों के पहुंचने और मन्नते मांगने का सिलसिला जारी रहा। मनकामेश्वर मंदिर, हनुमत निकेतन, बंधवा हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, अलोपशंकरी, ललिता देवी, कल्याणी देवी मंदिरों में भारी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं सेंट जान चर्च में नये साल पर एस. जेम्स के नेतृत्व में ले-रीडर नीलमणि शर्मा और अशोक विल्सन ने विशेष प्रार्थना की। प्रार्थना सभा के बाद काल्विन अस्पताल में मरीजों को फल और टॉफियां बांटी गईं और प्रभु से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस दौरान डॉ. संजीव यादव, रतना पाल, मारथा मैसी, शीरीन पाल, विमल प्रसाद, सेलविया आदि मौजूद रहे।   

पार्कों में बच्चों संग बड़ों ने भी जमकर मौज मस्ती की। कंपनी बाग, मिंटो पार्क और सरस्वती घाट में बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ रही। कंपनी बाग में इतनी भीड़ रही कि बच्चों को झूला झूलने के लिए अपनी-अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यहां पर भी लोगों ने पिकनिक मनाई। बच्चों को उनके फेवरेट हाथी पार्क के बंद होने से इसकी कमी उन्हें खूब खली। इस पार्क के बंद होने से दूसरे पार्कों में अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ रही।
 
एक तरफ जहां पूरा शहर अपनी ही मौज मस्ती के बीच मशगूल था वहीं दूसरी ओर काफी संख्या में ऐसे लोग थे जिन्होंने जरूरतमंदों और मरीजों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। उनके साथ वक्त बिताया। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जरूरतमंदों को भोजन और जरूरत के सामान बांटे। श्री चित्रगुप्त सामाजिक संस्था के सदस्यों ने नीम सरांय स्थित एएन वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ नया साल मनाया। उन्हें साल की शुभकामनाएं दी, मनोभावों को सुना और अनुभव सांझा किए। सदस्यों ने बुजुर्गों से उनकी जरूरत की चीजों की भी जानकारी ली। इस दौरान संस्था अध्यक्ष पीसी वर्मा, सचिव अखिलेश्वर कुमार श्रीवास्तव, हरीराम श्रीवास्तव, इरफाना सिन्हा, डॉ.अनुराग सिन्हा, हरीश खरे, संजीव सक्सेना, सत्येंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

जरूरतमंदों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य कमला दूबे और विद्यार्थियों की ओर से मनकामेश्वर मंदिर के पास गरीबों को भोजन कराया गया। इस मौके पर डॉ. विनीता, डॉ. संध्या और अनंत सिंह समेत काफी संख्या में छात्राआें ने सहयोग दिया। आगाज संस्था की ओर से पत्थर गिरजाघर के पास गरीबों को कंबल बांटा। इस दौरान सदफ खान, अपर्णा शुक्ला, अहद, समीर, रुद्र, मेखला आदि मौजूद रहीं। हेल्पमेट संस्था की ओर से विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को नये साल के कार्ड, कंबल और खाद्य सामग्री वितरित की गई।

बांटे गुलाब, बोले-नो पॉलीथिन
नए वर्ष पर प्रयास संस्था के सदस्यों ने मिंटो पार्क और सरस्वती घाट पर लोगों के बीच गुलाब के फू ल बांटे और शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ सदस्यों ने लोगों ने पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने का अनुरोध भी किया जिससे पार्क और घाटों पर साफ-सफाई हो सके। कार्यक्रम में संस्था संयोजक सुमित श्रीवास्तव सहित मुकेश पाल, धीरज द्विवेदी, गुड्डू पंडा, शक्ति सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, कुलदीप, धीरज मेहरोत्रा आदि मौजूद थे।


गंगा प्रदूषण के प्रति किया जागरूक
नये साल के मौके पर स्वदेश समर्पण संस्था की ओर से संगम तट पर खुले में बिक रही पॉलीथिन के विरोध में प्रदर्शन किया और गंगा प्रदूषण के प्रति स्नानार्थियों को जागरूक किया। संयोजक अक्षय यादव ने कहा कि अगर प्रशासन ने रोक नहीं लगाई तो वो विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। सहसंयोजक निर्भय पांडेय, राजीव यादव, रणवीर सिंह, गौरव पांडेय, राहुल यादव, पंकज यादव, उपदेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed