फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मनमोहन पार्क पर भिड़े छात्र और दुकानदार, पथराव-तोड़फोड़

Tue, 29 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 29 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
शहर के मनमोहन पार्क चौराहे के पास मंगलवार रात व्यापारी और हॉस्टल के छात्रों के बीच टकराव हो गया। सब्जी विक्रेता से पैसों को लेकर झड़प और मारपीट के बाद छात्र ने हॉस्टल से अपने साथियों को बुला लिया। सैकड़ों की संख्या में छात्र ईंट-पत्थर लेकर चौराहे के दुकानदार और ठेलों पर टूट पड़े। पथराव और तोड़फोड़ के चलते चौराहे पर अफरातफरी और भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद व्यापारियों ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची।
विज्ञापन


 पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा तो उपद्रवी छात्र हॉस्टल में घुस गए। घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है। तनाव और दोबारा बवाल की आशंका के चलते पुलिस फोर्स तैनात है। बवाल में दुकानदार पत्थर लगने से घायल भी है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के पास रहने वाला दयाराम मनमोहन पार्क के पास ठेले पर सब्जी लगाता है। मंगलवार रात लगभग सात बजे एक हॉस्टल का लड़का ठेले पर आया। उसने 30 रुपये की सब्जी खरीदी। दुकानदार का आरोप है कि छात्र सब्जी लेकर बिना पैसे दिए जाने लगा। उसने टोका तो छात्र भड़क गया। उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस पर आसपास के ठेलेवालों ने मिलकर छात्र को पीट दिया। किसी तरह चंगुल से छूटकर छात्र हॉस्टल पहुंचा। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में छात्र ईंट-पत्थर लेकर चौराहे पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित छात्र ठेले वालों और दुकानों पर टूट पड़े। अचानक हुए पथराव और तोड़फोड़ से दुकानदार दहशत में आ गए। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। अफरातफरी और भगदड़ के बीच छात्रों ने मनोज, विनोद, चांद और रस्सू का ठेला पलट दिया। पथराव में इनके अलावा अशरफ, शंकर, रामकुमार और हरि पत्थर घायल हो गए। इसके बाद कारोबारियों ने भी मोर्चा संभाला और जवाब में पथराव करने लगे। इसके बाद छात्र कुछ पीछे हटे। दोनों तरफ जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ वीरेंद्र कुमार ने कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।


 इसके बाद उपद्रवी छात्र हॉस्टल में घुस गए। घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश है। तनाव और दोबारा बवाल की आशंका को देखते हुए चौराहे पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सब्जी वाले से रुपये को लेकर छात्रों और कारोबारियों के बीच ईंट-पत्थर चले हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हमले में शामिल छात्रों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed