{"_id":"f5083ec12184b0d82f66d5687cdb363a","slug":"allahabad-news-hindi-news-490","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंटेगी खाक चौक की जमीन, हंगामे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंटेगी खाक चौक की जमीन, हंगामे की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों के बीच खाक चौक की जमीन का आवंटन सोमवार को होगा। जमीन के लिए संस्था के दो गुट आमने-सामने आ चुके हैं। रविवार को एक गुट ने खाक चौक के महामंत्री सतुआ बाबा एवं अध्यक्ष सीता राम महात्यागी के नेतृत्व में संस्थान के लिए चिह्नित जमीन का निरीक्षण किया। वहीं, माधवदास गुट के संत भी अपनी पुरानी जगह पर डटे रहे, जबकि प्रशासन माधवदास का सामान वहां से हटाकर किसी दूसरी जगह रखवा चुका है। सोमवार को खाक चौक व्यवस्था समिति का चुनाव कराए जाने की भी तैयारी है।
माधवदास रविवार को मेला क्षेत्र में नहीं पहुंचे। उधर, दूसरे गुट के संतों ने सतुआ बाबा के नेतृत्व में बैठक कर तय किया कि रविवार सुबह नौ बजे भूमि आवंटन के दौरान सभी मौके पर पहुंचेंगे। खाक चौक को मेले में तकरीबन 133 बीघा जमीन का आवंटन होना है। हालांकि देर शाम दोनों गुट की एक संयुक्त बैठक भी हुई और उसमें इस बात की भी सहमति बन गई कि शांति व्यवस्था के बीच प्रशासन की ओर से भूमि आवंटन में पूरा सहयोग किया जाएगा लेकिन इस सहमति पर कितना अमल होगा, यह माधवदास के मेला क्षेत्र पहुंचने के बाद ही साफ होगा।
सोमवार को भूमि आवंटन के दौरान माधवदास के भी मौके पर मौजूद रहने की संभावना है। ऐसे में विवाद की आशंका बनी हुई है। उधर, खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री सतुआ बाबा का कहना है कि सोमवार को संस्था का चुनाव करा दिया जाएगा ताकि विवाद की कोई स्थिति न रह जाए।