फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

कार्ड देखकर पता चल जाएगा कब लगाना है जेई का टीका

Sat, 26 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
आपके मासूम को कौन सा टीका कब लगना है। इसकेलिए परेशान होने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने जो टीकाकरण कार्ड जारी किया है। उसमें पूरी डिटेल दी गई है। कार्ड में जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) और खसरे की दी जाने वाली डोज का विवरण दिया है। इस कार्ड को देखकर सामान्य पुरुष या महिला यह जान जाएंगे कि उनकेबच्चे को कौन सा टीका लगा है और कौन सा नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने जेई और खसरे केलगाए जाने वाले टीके के लिए समय के साथ कॉलम निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले जो कार्ड जच्चा और बच्चा जारी किया जाता था। उसमें नौ माह और 16 से 24 माह में जेई का लगने वाला और खसरे का लगने वाले टीके के कॉलम विवरण नहीं था। जेई का टीका भी टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं था। लेकिन, जैसे ही इसे अभियान में शामिल किया गया उसके बाद बनाए गए कार्ड में दोनों टीकों का विवरण इसमें दर्ज कर दिया है। सामान्य लोग भी जो जरा भी हिंदी भाषा को पढ़ और समझ लेते हैं, वे कार्ड को देखकर समझ जाएंगे। बेली अस्पताल में डी-टाइप हेल्थ पोस्ट की डॉ. रिचा ओझा और डॉ. आर्शी ने कहा टीकाकरण के लिए आने वाली माताओं को उनके बच्चे के लिए यह कार्ड जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इस कार्ड में मां को लगने वाले टीके का विवरण और भी दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कैप्टन डॉ. आशुतोष का कहना है कि  टीकाकरण कार्ड गर्भावस्था के दौरान लगने वाले टीके के समय ही जारी कर दिया जाता है। वहीं कार्ड बच्चों को लगने वाले टीके के लिए भी काम करेगा। एक ही कार्ड में मां और बच्चों दोनों को लगने वाले टीके का विवरण लिखा रहता है। गर्भवती महिलाओं को और उनके बच्चे को जब-जब टीका लगाया जाएगा इसका पूरा विवरण है। कार्ड में बच्चों को और गर्भवती महिलाओं को होने वाली बीमारियों, जांचों का विवरण दिया गया है। इस देखने के बाद इस बात की भी जानकारी मिल जाएगी कि गर्भवती महिलाओं को जांच होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed