{"_id":"2a625207d33bed4588260d8513238156","slug":"allahabad-news-hindi-news-484","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएफओ के सूने घर को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएफओ के सूने घर को चोरों ने खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर के कर्नलगंज इलाके में बृहस्पतिवार की रात ठंड के चलते गली में सूनसान देखकर सीएफओ के सूने घर को खंगाल लिया। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने भारद्वाज आश्रम के पास रहने वाले सीएफओं के घर का दरवाजा खुला देख उन्हें खबर दिया तो पुलिस पहुंची। पुलिस घटनास्थल पर जाकर जांच के बाद चोरों की तलाश में जुटी है।
भारद्वाज आश्रम के पास रहने वाले विश्वस्वरूप बनर्जी चीफ फायर ऑफिसर हैं। इन दिनों उनकी तैनाती कन्नौज जिले में है। लेकिन उनका परिवार आगरा में रहता है। शुक्रवार सुबह पड़ोस के लोगों ने उनके घर का ताला टूटा देखा तो परेशान हो गए। इसकी जानकारी विश्व स्वरूप बनर्जी को फोनकर दी। तब कर्नलगंज पुलिस खबर पाकर पहुंची। चोरों ने घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमारी और बक्शे को आराम से खंगाला था। अभी यह नहीं पता चल पाया कि चोरों के हाथ कितने का सामान लगा। आशंका है कि चोर लाखों का सामान ले गए है। चोरी की सूचना पर सीएफओ कन्नौज से आ रहे हैं।