{"_id":"85e7d9e5cddbf402abc00468f16845d7","slug":"allahabad-news-hindi-news-482","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे मजनू की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे मजनू की धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के करेली इलाके में लड़की के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे सिरफिरे आशिक की घरवालों ने लात-घूंसों से जमकर खबर ली। लेकिन इतना होने के बाद शोहदा रात में लड़की के घर पहुंच गया। लड़की को घर में अकेले देख वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए। इस पर शोहदा घरवालों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। करेली पुलिस रिपोर्ट लिखकर उसकी तलाश में लगी है।
करेली के बेनीगंज की युवती का पिता मजदूरी करता है। मोहल्ले का ही एक युवक आए दिन युवती पर अश्लील कमेंट करता है। तीन दिन पहले वह लड़की के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंच गया। घरवालों ने शोहदे को पीटकर भगा दिया। इसके बाद भी वह नहीं सुधरा वह रात में लड़की को अकेले पाकर घर में घुस गया। शोहदे को देख लड़की ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग जुट गए। लड़की के घर वाले भी आ गए। शोहदा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। लड़की के घरवालों ने रवि गौतम के खिलाफ छेड़खानी और धमकी की धमकी धारा में रिपोर्ट लिखवाई है।