फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पत्नी विदा करने से इनकार पर साले को मार डाला

Fri, 25 Dec 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
सरायइनायत के भागीपुर इलाके में बुधवार रात पत्नी की विदाई में मनाही से नाराज दामाद ने पहले ससुर को पीटा फिर बीच-बचाव करने आए चचेरे साले पर घातक हमला कर दिया। नाजुक अंग पर गहरी चोट से बेसुध साले की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। लोगों ने हत्या के आरोपी जीजा को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा लिख आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


भागीपुर सरायइनायत में रहने वाले सूर्यपाल ने अपनी बेटी किरन का ब्याह कसेरूआ खुर्द झूंसी में मौजीलाल के पुत्र धीरज साथ किया था। किरन ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम चांदनी है। करीब हफ्ते भर पहले पति से झगड़े के बाद किरन बेटी को लेकर मायके आ गई थी। दो दिन पहले धीरज ससुराल आया मगर किरन ने जाने से मना कर दिया था। बुधवार शाम वह फिर नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा। उसने किरन को विदा करने के लिए कहा तो ससुर सूर्यपाल ने टाल दिया। इस पर उनके बीच झड़प के बाद मारपीट होने लगी। सूर्यपाल के भतीजे हरिद्वार (30) पुत्र पृथ्वीपाल ने आकर बचाने की कोशिश की तो धीरज ने उस पर भी हमला किया।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान हरि ने जीजा धीरज पर लकड़ी के पटरे से वार किया। इसके बाद बौखलाए धीरज ने उसके नाजुक अंग पर पैर से जबरदस्त प्रहार किया। जूते की वजह से हरि को गहरी चोट पहुंची। वह चीखकर गिरा और बेसुध हो गया। वहां आसपास के लोग जुट गए। घातक हमला करने वाले जीजा धीरज को पकड़ने के साथ ही बेहोश हरि को एसआरएन अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरि की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी नगीना बेटी राधिका और बेटों राजन तथा राजा को गले से लगाकर रोने-कलपने लगी। तीन भाइयों में बड़ा हरि ही पत्नी-बच्चों समेत परिवार का सहारा था। परिजनों पर मुसीबत टूट पड़ी है। पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार गैर इरादतन हत्या की एफआईआर लिखी। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर नैनी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed