{"_id":"5e1d4c4034e1d65e35f365e0ec456fc6","slug":"allahabad-news-hindi-news-469","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीशु जन्म की खुशियों में डूबे मसीही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीशु जन्म की खुशियों में डूबे मसीही
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द रात के बावजूद बृहस्पतिवार को यीशु आगमन की खुशियों में गिरजाघरों में उल्लास उमड़ा। शहर के सभी गिरजाघरों में बोनफायर, मिडनाइट वर्शिप सर्विस को मसीही एकत्र हुए। सेंट जोसेफ कैथिड्रल में इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप राफी मंजली, ऑल सेंटस कैथिड्रल में पादरी ग्रैबियल दाउद ने विशेष प्रार्थना की। दिन भर तैयारियों के बाद रात नौ बजे से ही गिरजाघरों में मसीहियों का पहुंचना शुरू हो गया था। प्रभु के जन्म के बाद ‘यीशु आया, बड़ा दिन आया‘, ‘अभिषेक तुम्हारा अमन के राजकुमार’ जैसे कैरल्स गाए गए।
रोशनी में जगमगाए गिरजाघरों में बोनफायर के बाद मिडनाइट वर्शिप सर्विस हुई। ठीक बारह बजते ही चर्च के घंटे बजने लगे परमेश्वर पुत्र यीशु के आने की खुशी में ‘मेरी क्रिसमस’ कहकर सभी ने एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर बधाई दी। जरूरतमंद लोगों के लिए ऑफरिंग हुई। सेंट जोसेफ कैथिड्रल में बिशप राफी मंजली ने विशेष प्रार्थना पर सभी को क्रिसमस की शुभकामना दी। कहा, हम सभी को प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलना और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में फादर राल्फी डिसूजा, फादर रेजनाल्ड डिसूजा, फादर मनोज एवं अन्य पुरोहित मौजूद रहे।
ऑल सेंट्स कैथिड्रल में पादरी ग्रैबियल दाउद ने मिडनाइट वर्शिप सर्विस कराई। उन्होंने सुसमाचार सुनाया। कहा, अमन का मसीहा परमेश्वर पुत्र के आने का समय आ गया है। इससे पहले बोनफायर में कैरल्स गाए गए। आराधना सभा में प्रभु यीशू के जन्म की घटनाओं को याद किया गया। म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च में पादरी प्रवीण मैसी की देखरेख में यीशु आगमन की खुशियां बांटी गईं। यहां बोन फायर के बाद शानदार आतिशबाजी की गई। चर्च के यूथ फेलोशिप के सदस्यों ने प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ा मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बिशप पीटर बलदेव सहित अनेक मसीही मौजूद रहे। इसी तरह कटरा चर्च, होली ट्रिनिटी, सेंट पॉल चर्च, लाल गिरजाघर, चौक चर्च, सेंट पैट्रिक चर्च आदि में बोनफायर, मिडनाइट वर्शिप सर्विस हुई और प्रभु के आगमन की खुशियां बांटी गई।