{"_id":"b45abb6cfd37be80906de4b094303fbd","slug":"allahabad-news-hindi-news-467","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और फायरिंग के बाद लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट और फायरिंग के बाद लगा दी आग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज इलाके के सिलना गांव में हत्याकांड के बाद से माहौल गर्माया हुआ है। शुक्रवार रात वहां भाई की ससुराल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी घटना की खुन्नस में आरोपी परिवार पर हमला कर फायरिंग कर घर में आग लगा दी। सोमवार रात की इस घटना में धूमनगंज थाने की पुलिस बलवा, फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़ का केस लिखा है।
धूमनगंज पुलिस ने बताया कि सिलना गांव में शनिवार की रात अपनी भाभी को बुलाने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार रात फिर गांव में बवाल हो गया। कनीज फातिमा का आरोप है कि 30-40 अज्ञात लोगों ने फायरिंग करते हुए घर पर हमला किया। घर में आग लगा दी जिसमें बाइक के साथ ही भैंल भी चल गई। काफी सामान भी हमलावरों ने लूट लिए। पुलिस रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।