{"_id":"1a1c25231dae0d88f9fb03b80a35e2fe","slug":"allahabad-news-hindi-news-465","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में की लूटपाट, दिन में आए गिरफ्त में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में की लूटपाट, दिन में आए गिरफ्त में
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापार के सोरांव और मऊआइमा इलाके में बदमाशों ने मंगलवार रात लूट की दो वारदातें कीं। पहले मऊआइमा इलाके में घर लौट रहे युवक को तमंचा सटाकर उसकी बाइक, जैकेट और मोबाइल फोन लूटा। फिर दो घंटे बाद सोरांव इलाके में ड्राइवर को गोली मारने की धमकी देकर मैजिक गाड़ी लूट ली। दो घटनाओं से परेशान पुलिस ने बुधवार दोपहर एक ढाबा पर छापा मारकर चार बदमाशों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से लूटी गई दो गाड़ियों समेत सारा माल बरामद हो गया। इस गैंग के दो बदमाश फरार हैं।
पहली घटना रात करीब नौ बजे की है। मऊआइमा में दसरही गांव निवासी सुरेश मौर्य कस्बे से घर लौट रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और तमंचा सटाकर उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जैकेट छीन लिया। फिर उसे सड़क पर धकेल बदमाश भाग गए। खबर पाकर पुलिस सक्रिय हुई तभी ग्यारह बजे रात सोरांव में नहर ददौली के पास भी दो बाइक सवार छह बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोकने के बाद मैजिक गाड़ी लूट ली। लूट की दो घटनाओं ने पुलिस को बौखला दिया।
सीओ सोरांव लालप्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर मऊआइमा और सोरांव पुलिस ने कुरगांव सोरांव स्थित ढाबा में छापा मारकर वहां कुरगांव के ही सलमान, थरवई में नाहरपुर गांव के रामू पासी, बढ़नपुर गांव के पंकज भारतीय तथा सराय लीलाधर गांव के राहुल मिश्रा को पकड़ लिया। पुलिस ने ढाबा से ही लूटी गई होंडा शाइन बाइक, दो मोबाइल फोन, मैजिक गाड़ी बरामद कर ली। बदमाशों की भी एक बाइक जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के दो लुटेरे बच्चू पासी और संदीप पासी फरार हो गए हैं। वे दोनों मऊआइमा के सिसई सिपाह गांव के हैं।