{"_id":"9a48593836c1c00adc08a932916dc6f7","slug":"allahabad-news-hindi-news-464","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के सामने से युवती को उठा ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के सामने से युवती को उठा ले गए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट गेट के सामने से एक युवती के अपहरण के मामले में उसके ही भाइयों समेत परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अपने प्रेमी के साथ भागी लड़की को उसके ही परिवार के लोग हाईकोर्ट के पास से उठा ले गए थे।
बुलंदशहर में महासू थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार और अलीगढ़ की लड़की के बीच प्रेम संबंध लंबे समय से था। कुछ समय पहले वह अपनी प्रेमिका को भगा ले गया। उसने प्रेमिका से शादी भी कर ली। उसने हाईकोर्ट में इस बाबत याचिका दायर की। सोमवार को वे दोनों यहां हाईकोर्ट आए थे तभी वहां से लड़की को उसके परिजन जबरन अपने साथ ले गए। खींचतान से वहां खलबली मच गई थी।
इस मामले में सुनील ने कैंट थाने में तहरीर दी तो लड़की के भाइयों समेत परिजनों के खिलाफ बलवा, बंधक बनाकर अपहरण और धमकी की धाराओं में मुकदमा लिखा गया। नाबालिग प्रेमी युगलों के भागकर ब्याह रचाने के ऐसे मामलों में पहले भी कोर्ट से कहा जा चुका है कि पुलिस अपने स्तर पर मामले का निपटारा करे लेकिन पुलिस की भूमिका उदासीन और लापरवाही भरा होने की वजह से घर से भागकर शादी करने वाले जोड़ों को कोर्ट का रुख करना पड़ता है।