फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

दिलीप समेत सभी आरोपी फरार, स्कोर्पियों में 4 बंदी

Wed, 23 Dec 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के पिपरांव में हुए दोहरे कत्ल की घटना में पुलिस दोनों मृतकों विजय तिवारी और संतोष सिंह उर्फ संतू के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है ताकि पता चले कि घटनाक्रम से पहले उनकी किन लोगों से बात हुई थी। इस हत्याकांड में नामजद चाका का पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा समेत सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है मगर कोई पकड़ में नहीं आ सका है। मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने प्रधान की स्कार्पियो में चार लोगों को पकड़ा जिनसे देर रात तक पुलिस पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


चटकहना गांव के नवनिर्वाचित प्रधान विजय तिवारी शनिवार को शपथ लेने के बाद पिपरांव में विवादित प्लाट पर गए थे जहां प्रापर्टी डीलर संतोष उर्फ संतू से कहासुनी के बाद फायरिंग होने लगी। फायरिंग में उन दोनों के साथ ही विकास तिवारी को भी गोली लगी। संतोष और विजय तिवारी की मौत हो गई। समर्थकों ने भारी बवाल किया। इस घटना में दोनों तरफ से नामजद केस दर्ज कराया गया। विजय तिवारी की हत्या में पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका दिलीप मिश्रा और उसके करीबी गुड्डू मिश्रा को भी नामजद किया गया है। दिलीप समेत सभी आरोपी घटना के बाद से भागे हुए हैं। पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कोई भी अब तक गिरफ्त में नहीं आया है।
विज्ञापन


 इस बीच, मंगलवार को पुलिस ने डीपीएस के पास एक स्कार्पियो में चार लोगों को पकड़ा है। पता चला है कि वे मारे गए प्रधान विजय तिवारी के करीबी हैं जिन्हें संतोष उर्फ संतू की हत्या में नामजद किया गया है। एसपी यमुनापार  आशुतोष मिश्र ने कहा कि अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस घटना में जांच कर रही है कि फायरिंग में किसी चौथे शख्स को भी गोली लगी थी। घटना के तीन रोज बाद मंगलवार को इलाके में माहौल कुछ सामान्य होने पर दुकानें खुलीं मगर लोगों में गैंगवार के डर से घबराहट बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed