फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

टूटा कांग्रेस का मंच, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई चोटिल

Wed, 23 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ‘सद्भाव बढ़ाओ, अभाव मिटाओ’ यात्रा के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले कांग्रेसियों के अभियान की शुरुआत अफरातफरी भरी रही। काटजू रोड स्थित मंच पर क्षमता से अधिक कार्यकर्ताओं के चढ़ जाने से मंच टूट गया और इसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री सहित कुछ कांग्रेसी चोटिल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद टूटे मंच से प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित किया और गिरती कानून व्यवस्था, महंगाई, किसानों सहित कई मुद्दों पर प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री जैसे ही काटजू रोड स्थित मंच पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके पीछे मंच पर चढ़ने लगी। कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की होने लगी और कुछ ही देर में मंच टूट गया। प्रदेश अध्यक्ष गिर पड़े और उनके पैर में मोच आ गई। साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, प्रदीप जैन, विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, प्रवक्त किशोर वार्ष्णेय, अवधेश त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की चमन रावत को हल्की चोटें आईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी एवं संचालन कर रहे शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने स्थिति को संभाला। कार्यक्रम शुरू हुआ तो पार्टी नेताओं ने भ्रष्टाचार, असहिष्णुता, बेरोजगारी, गिरती कानून व्यवस्था, किसानों की बदहाली, महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद कांग्रेसियों ने ‘सद्भाव बढ़ाओ, अभाव मिटाओ’ यात्रा निकाली, जो लीडर रोड, जॉनसेनगंज होते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत नौ दिसंबर को मेरठ से हुई और इलाहाबाद इसका नौवां पड़ाव है। इसका उद्देश्य प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीन जैन आदित्य, विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, दलजीत सिंह, विभाकर शास्त्री, अब्दुल मन्नान, चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, विजय प्रकाश, रामयज्ञ द्विवेदी,  किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, तस्लीमउद्दीन, अभय अवस्थी, परवेज अख्तर अंसारी, डॉ. एसबी लाल, मुकुंद तिवारी, अभिषेक शुक्ला, तारिक सईद अज्जू, यशवीर सिंह यादव, संजय कृष्ण श्रीवास्तव, हसीब अहमद, श्रीशचंद्र दुबे, मोहम्मद असलम, हरिकेश त्रिपाठी, देवी पांडेय, संजय तिवारी, अंशुमन पटेल, मनीष मिश्र, संत प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हमेशा की तरह इस बार भी कांग्रेस के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता नजर आई। माइक को लेकर कांग्रेस नेता फहीम खान और गुल्लू गांधी के बीच छीना-झपटी हो गई। माइक के लिए उन्होंने धक्कामुक्की शुरू कर दी। अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed