फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

साथ बीयर पीने के बाद दोस्त को गोली मारी

Tue, 24 Nov 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
होलागढ़/हरखपुर (इलाहाबाद)। मऊआइमा इलाके के ऊंचडीह गांव स्थित सीमेंटेड ईंट के प्लांट पर साथ बीयर पीने के दौरान एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। उसने साथ बैठे ग्राम प्रधान प्रत्याशी को भी तमंचा तानकर दौड़ाया, मगर वह काफी दूर भागने के बाद एक घर में घुस गया। हमले के बाद आरोपी युवक भाग निकला। मऊआइमा थाने में केस लिखा गया है। पुलिस जांच कर रही है कि ये चुनावी रंजिश है या कुछ और। पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाला युवक और घायल युवक दोनों साथ अपराध करते हैं। कुछ समय पहले दोनों जेल से रिहा हुए हैं।
विज्ञापन


ऊंचडीह गांव में राकेश द्विवेदी का सीमेंटेड ईंट का प्लांट है। सोमवार शाम करीब चार बजे ऊंचडीह गांव का ही मुकेश गुप्ता ग्राम प्रधान प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और कल्याणपुर गांव के अजय कुमार पटेल उर्फ सोनू के साथ बैठकर शराब पी रहा था। तभी किसी का मुकेश के मोबाइल पर फोन आया। बात करने के बाद उसने तमंचा निकाला और अजय उर्फ सोनू (23) पर फायर कर दिया। गले को किनारे से चीरते हुए गोली निकल गई। अजय के साथ ही प्रधान प्रत्याशी राजेंद्र भी वहां से भागा। अजय तो कुछ दूर जाकर बस्ती में गिरा तो वहां तमाम लोग जुट गए। उसने खुद अपने पिता राजबहादुर पटेल को फोन से घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


उधर, राजेंद्र करीब आधा किलोमीटर दूर भागकर महोबा तिराहे पर संतोष केसरवानी के घर में घुस गया। इस बीच हमलावर मुकेश फरार हो गया। गोली लगने से घायल अजय को शहर में सरकारी अस्पताल लाया गया। इस घटना को लेकर कई बात सामने आई है। ग्राम प्रधान पद की रंजिश की भी चर्चा रही। इस मामले में एसओ मऊआइमा विजयप्रताप सिंह ने बताया कि मुकेश और अजय में पुरानी दोस्ती है। वे साथ अपराधी भी करते रहे हैं। प्रतापगढ़ के जेठवारा इलाके में लूट की एक वारदात में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब डेढ़ महीने वे दोनों जेल से छूटकर आए हैं। हत्या की कोशिश का मुकदमा लिखकर पुलिस फरार मुकेश गुप्ता की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed