फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

भीड़ ने बताया सिंहल ने प्रयाग में कितना स्नेह किया अर्जित

Tue, 24 Nov 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद। अशोक सिंहल की कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इलाहाबादियों में उनके प्रति स्नेह भाव का साक्षात गवाह बना। सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से अस्थि कलश को लेकर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय और विहिप कार्यालय प्रमुख सुनील इलाहाबाद पहुंचे। यहां पहले से मौजूद विहिप, भाजपा, बजरंगदल आदि से जुड़े लोग जुलूस की शक्ल में जानसेनगंज होते हुए संघ कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


संघ कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद यात्रा केसर भवन पहुंची। केसर भवन प्रांगण में अशोक सिंहल का अस्थि कलश लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। अपराह्न 12.30 बजे के बाद केसर भवन से अस्थि कलश यात्रा निकली। इस दौरान एक बड़े से रथ में अस्थि कलश रख दिया गया। जय श्री राम के उद्घोष के साथ यात्रा बालसन चौराहे पहुंची।
विज्ञापन


 यहां संघ के स्वयंसेवकों ने प्रार्थना की। अशोक सिंहल के हाशिमपुर रोड स्थित आवास महावीर भवन पहुंचने के बाद यात्रा मेडिकल चौराहे के रास्ते अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती के आश्रम पहुंची। यहां विधि विधान से पूजन हुआ। इसके बाद यात्रा दारागंज होते हुए बांध स्थित बड़े हनुमान जी के मंदिर पहुंची। यहां आनंद गिरि ने पूजन किया। संगम पर पहले ही लोगों का हुजूम मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यहां जय श्री राम के उद्घोष के साथ विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय और कार्यालय प्रमुख सुनील ने कलश को संगम में विसर्जित किया। इस दौरान भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, प्रांत प्रचारक अभय, सुबोध सिंह, भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, अश्वनी मिश्र, डा. बीबी अग्रवाल, शिव नारायण, राजेंद्र सक्सेना, अशोक, मनीष, विहिप प्रांत मंत्री विमल, अभिषेक भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed