{"_id":"b078ed7e0ce2cdb696ce4a3ea5ba1f64","slug":"allahabad-news-hindi-news-244","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीओ मेंस स्थगित करने के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीओ मेंस स्थगित करने के लिए धरना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। एपीओ-2015 मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति और भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा से जुड़े प्रतियोगियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भी सौंपा। प्रतियोगियों का कहना था कि 13 दिसंबर से परीक्षा प्रस्तावित है।
जबकि, अभी तक प्रांरभिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में परीक्षा कराना उचित नहीं होगा। वे प्रारंभिक परीक्षा घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए न्यूनतम 60 दिन देने की मांग कर रहे थे। प्रतियोगियों ने एपीओ-2011 का परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने की भी मांग की। परीक्षा नियंत्रक ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रतियोगियों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। धरना देने तथा ज्ञापन सौंपने वालों में अयोध्या सिंह, अवनीश पांडेय, अशोक पांडेय, द्विवेश मिश्रा, कौशल सिंह, अमित सिंह राणा, अशोक कुमार पाल आदि शामिल रहे।