{"_id":"f47aed4137a00898e5a1e5317a9fdc9e","slug":"allahabad-news-hindi-news-241","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर शोहदे को खंभे से बांधकर पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी पर शोहदे को खंभे से बांधकर पीटा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसरा (इलाहाबाद)। यमुनापार के जसरा इलाके में रविवार दोपहर छात्रा से छेड़खानी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। छात्रा के घरवालों ने आरोपी को घर के बाहर खंभे से बांधकर जमकर पीटा। यह देखकर गांव के लोगों ने विरोध किया तो छात्रा के घरवाले भड़क गए। खबर पाकर छात्र के घरवाले भी पहुंचे तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में भी जमकर हंगामा हुआ।
बेटे की पिटाई से भड़की मां ने छात्रा के पिता को चप्पल लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। घूरपुर पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है।
घूरपुर का बुदांवा गांव निवासी अखिल पाठक (21) बीए का छात्र है। वह दोपहर में जसरा बाजार गया था। वहां उसे एक युवक ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई क रने लगा। गांव में युवक की पिटाई होते देख शोरगुल मचा तो भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के पूछने पर युवक ने बताया कि आरोपी उसके घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। इतना ही नहीं युवक और उसके घरवाले अखिल को एक खंभे में बांधकर पीटने लगे तो गांव के लोगों ने विरोध किया। लेकिन छात्रा के घरवालों पर विरोध का असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
कुछ देर में पिट रहे छात्र के चाचा गुजरे तो अखिल को इस हाल में देखकर रुक गए। उन्होंने छात्रा के घरवालों के चंगुल से अखिल को किसी तरह छुड़ाया। तब तक छात्र की मां भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा होने लगा तो खबर पाकर घूरपुर पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में जमकर हंगामा हुआ। छात्र की मां का आरोप था कि उनके बेटे का लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
छात्रा को थाने पर बुलाकर पूछताछ की जाए तो मामला स्पष्ट हो जाएगा। छात्र की मां ने कहासुनी के दौरान छात्रा के पिता को चप्पल लेकर दौड़ा लिया। किसी तरह सिपाहियों ने बीच-बचाव किया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अखिल के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, धमकी का मुकदमा लिखा। वहीं छात्र की मां का आरोप था कि उनके बेटे को जबरन बाजार से घसीटकर छात्रा के घरवाले ले गए। इतना नहीं दो हजार रुपये नगदी और दो मोबाइल छीन लिया। घूरपुर पुलिस ने आरोपी शोहदे की तरफ से दी गई तहरीर पर छात्रा के परिजनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई शिवचरण राम ने बताया कि छात्रा से छेड़खानी को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।