फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

अगवा किशोरी का गला घोंट शव कुएं में फेंका

Mon, 23 Nov 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 23 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
मांडा रोड (इलाहाबाद)। यमुनापार के मांडा इलाके में पांच दिनों पूर्व अगवा किशोरी का शव रविवार को कु एं में पड़ा मिला। मांडा के दसमिहवा पहाड़ी पर सुनसान इलाके में कु एं से दुर्गंध महसूस होने पर शक हुआ तोे ग्रामीण वहां पहुंचे। कु एं में किशोरी का शव देख कर ग्रामीण आवाक रह गए। खबर मिलने पर मांडा पुलिस और अगवा किशोरी के परिजन पहुंचे। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने शव को बाहर निकाला। किशोरी के गले पर दुपट्टा कसा हुआ था। उसका मुंह भी बंधा था। ऐसे में शक है गला घोंट कर किशोरी को मौत के घाट उतारने के बाद शव को कु एं में फेंका गया। वहीं किशोरी के अपहरण में नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


मांडा के भारतगंज मोहल्ले में रहने वाले नन्हें की मौत हो चुकी है। उनकी बेटी तनु उर्फ अफसाना (14) 17 नवंबर को घर से दूध लेने निकली तो लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी तनु नहीं मिली तो मां चंदा ने मांडा थाने में पड़ोस के मेराज, उसके भाई बबलू, बहन मुजज्सिम और एक अन्य अज्ञात पर बेटी के अपहरण का शक जताते हुए तहरीर दी। मांडा पुलिस मुकदमा लिखकर किशोरी के बरामदगी के लिए हाथ-पांव मार रही थी। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण दसमिहवा पहाड़ी की ओर गए। वहां निर्जन कु एं में दुर्गंध उठते महसूस होने पर अंदर झांका तो कि सी किशोरी का शव देखकर उनके पैरों तले जमीन सरक गई।
विज्ञापन


 कु एं में किशोरी का शव मिलने की खबर फैली तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मांडा पुलिस और किशेारी के परिजन भी आ गए। लेकिन कु एं में गैस होने के डर से कोई भी नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। जिस पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र, सीओ मेजा जीतेंद्र कुमार दुबे भी मौके पर पहुंच गए। फायरकर्मी कु एं में पानी डालने के बाद नीचे उतरे और शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शव तनु उर्फ अफसाना का ही था। यह देखकर उसके घरवाले चीखने-चिल्लाने लगे। आशंका है कि उसका तीन-चार दिन पहले कत्ल कर शव को कु एं फेंका गया है। किशोरी के मुंह पर दुपट्टा बंधा हुआ था। गले में दुपट्टा कसा हुआ था। सीओ मेजा ने बताया कि शव कई दिन पुराना था जिसके चलते यह स्पष्ट नहीं है किशोरी का कत्ल कैसे हुआ है। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या की गई है।


 कु एं में ज्यादा पानी भी नहीं था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपहरण में नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। तनु की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां चंदा देवी का आरोप है कि उनकी बेटी का कत्ल कर आरोपियों ने शव को कु एं में फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed