फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

जागे देव, बजी शहनाई

Mon, 23 Nov 2015 12:06 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कार्तिक शुक्ल एकादशी रविवार को भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा अर्चना हुई। लोगों ने व्रत भी रखा। भगवान को गन्ना, सिंघाड़ा आदि अर्पित किया गया। मंदिरों में तुलसी संग शालिग्राम का विवाह और गाजे-बाजे संग बारात निकाली गई। रस्मोरिवाज के साथ शालिग्राम का तुलसी संग विवाह हुआ। दीपों की रोशनी से बलुआ घाट बारादरी जगमगाई।
विज्ञापन


शाहगंज स्थित श्रीआनंद बिहारी जी महाराज राधाकृष्ण मंदिर में पूरे रस्मोरिवाज के साथ तुलसी संग शालिग्राम विवाह हुआ। उसके पहले  संयोजक महंत दिगंबर त्रिपाठी की देखरेख  में मंदिर परिसर से बारात निकाली गई। हाथी घोड़ा बैंडबाजा के बीच रथ पर विराजमान शालिग्राम और ठाकुरजी की प्रतिमा थी। मुख्य अतिथि आवास एवं शहरी नियोजन उ.प्र. के सलाहकार अरुण कुमार,  पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर तिवारी, एसपी सिटी राजेश कुमार यादव ने आरती कर बारात रवाना की। बारात शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, जॉनसेनगंज चौराहा, हीवेट रोड, अग्रसेन चौराहा, घंटाघर चौराहा, कोतवाली, ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


मांगलिक गीतों के साथ परछन हुई। उसके बाद विवाह की रस्में हुईं। सोमवार को खिचड़ी की रस्म के बाद भंडारा होगा। बारात में डॉ. रमा सिंह, वीरेंद्र पांडेय, विजय मिश्रा, पदुम जायसवाल,  कृष्णानंद त्रिपाठी, संतोष उपाध्याय, अवनीश सिंह, ओमप्रकाश चौरसिया, अतुल मिश्रा, श्याम बिहारी त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोको कालोनी स्थित संकटमोचन मंदिर में संयोजक राधारमण की देखरेख में रामचरित मानस का अखंड पाठ, भजन कीर्तन के बाद रस्मोरिवाज के साथ तुलसी संग शालिग्राम का विवाह हुआ। इस अवसर पर चंद्रशेखर मिश्रा, आदर्श मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed