फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

गहमा गहमी के बीच शुरू हुआ नामांकन

Tue, 17 Nov 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
करछना(ब्यूरो)। विकास खंड कार्यालय करछना में सोमवार को ग्राम प्रधान के 80 और वार्ड सदस्यों के 1038 पदों के लिए नामांकन फार्म जमा करने का काम शुरू हो गया। सोमवार को फार्म जमा करने के लिए प्रत्याशियों की भारी भीड़  करछना ब्लाक में उमड़ी जिसके चलते परिसर में गहमा गहमी का माहौल बना रहा। प्रत्याशी भीड़ दिखाने के चक्कर में बाहरी लोगों को बुला रखे थे।
विज्ञापन


 ब्लाक में अपने साथ बाहरी लोगों को लेकर प्रवेश करने वाले प्रत्याशी को पुलिस रोक रही थी। उसी समय पनासा प्रधान प्रत्याशी माधुरी पांडेय के बाहरी समर्थक ब्लाक के अंदर जबरन घुसने लगे जिसपर औद्योगिक एसओ आदित्य सिंह से नोक झोक हो गई। पुलिस ने उन्हें बाहर रोक दिया। पूरे ब्लाक में अराजकता का माहौल रहा। ब्लाक में नारेबाजी होती रही। करछना ब्लाक में ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्यों के प्रथम चरण के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन शुरू हुआ। नामांकन के पहले दिन 190 प्रधानों व 850 ग्राम पंचायत सदस्यों ने फार्म जमा किए।
विज्ञापन


 प्रधान पद और वार्ड सदस्यों के रूप में प्रत्याशियों को नामांकन फार्म जमा करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं के लिए अलग से काउंटर न बनाए जाने से फार्म जमा करने के समय समस्या हुई। भारी काफिले के साथ पनासा के रानी देवी टिकैत ने प्रधानी का नामांकन किया। वहीं भड़ेवरा से पूनम देवी ने प्रधानी का नामांकन किया। ग्राम पंचायत सदस्यों में पनासा के सभाजीत पांडेेेय (झुनझुन), बब्बू यादव, अतुल, अजीत, संतोष, कुंवर बहादुर, पिष्टु, चेतनारायण, राधिका, बाबूलाल  आदि लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नामांकन के पहले दिन नामांकन कराने आए कई प्रत्याशियों को तहसील और ब्लाक का चक्कर काटना पड़ा। अंत में कागजी कोरम न पूरा होने के चलते उनका नामांकन फार्म नहीं जमा हो सका। जिससे दो दर्जन से अधिक प्रत्याशियों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed