{"_id":"765791b60efe33730e00093e1c6ff0ea","slug":"allahabad-news-hindi-news-192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में कम नहीं हुई भीड़, कई में रहा नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में कम नहीं हुई भीड़, कई में रहा नो रूम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। दीपावली मनाने के बाद अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वाले लोगों की भीड़ सोमवार को भी ट्रेनों में रही। इलाहाबाद से विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों में आज लंबी प्रतीक्षा सूची रही। बहुत सी ट्रेनों की स्लीपर श्रेणी में नो रूम भी रहा। लंबी प्रतीक्षा सूची होने के बावजूद भी वेटिंग टिकट वाले यात्रियों ने सफर किया। इस दौरान प्रयागराज, संगम, नौचंदी समेत इलाहाबाद से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों में लोग जमीन पर चादर बिछाकर बैठ गए।
दीपावली की वापसी भीड़ से पिछले चार दिनों से इलाहाबाद से सभी रूटों की ओर जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से पैक जा रही हैं। सोमवार को भी ट्रेनों से यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई। सर्वाधिक भीड़ दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में रही। प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में एक बार फिर से प्रतीक्षा सूची 500 के पार रही। थर्ड एसी, टू एसी में भी प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा 200 के आंकड़े को पार कर गया। रीवां एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस में भी प्रतीक्षा सूची लंबी रही, जबकि पुरुषोत्तम और ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर में नो रूम रहा।
मेरठ जाने वाली संगम और नौचंदी एक्सप्रेस में भी स्लीपर श्रेणी में एक बार फिर से वेटिंग लिस्ट 200 के ऊपर रही। यही स्थिति मुंबई, चेन्नई, गोरखपुर आदि रूटों की ओर जाने वाली ट्रेनों की रही। इस बीच ट्रेनों की लेट लतीफी ने भी यात्रियों को खासा परेशान कर दिया। इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस सोमवार को समय से रवाना नहीं हुई। संगम शाम 5.45 की बजाय 6.45 एवं नौचंदी एक्सप्रेस शाम 5.40 की बजाय शाम 6.25 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
दक्षिण भारत में हो रही भारी बारिश का असर वहां से आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। बारिश के चलते सोमवार को चेन्नई से इलाहाबाद होकर छपरा जाने वाली गाड़ी संख्या 12669 गंगा कावेरी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। ऐसे में बुधवार 18 नवंबर को गंगा कावेरी एक्सप्रेस इलाहाबाद नहीं आएगी। वहीं दूसरी ओर कोलकाता से आनंद विहार जाने वाली गाड़ी संख्या 13131 भी सोमवार को कोलकाता से निरस्त कर दी गई। यह ट्रेन मंगलवार 17 नवंबर को इलाहाबाद नहीं आएगी।