फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उमड़े मेधावी

Sun, 15 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ-दस और कक्षा 11-12 के तकरीबन तीन हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूरे हौसले और जज्बे के साथ जुटे परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह दिखा। सिविल लाइंस के विनायक सिटी स्क्वायर स्थित दस्तक-कैरियर कोचिंग एवं वर्मा एपेक्स इंस्टीट्यूट में हुई परीक्षा के लिए नौवीं एवं दसवीं और ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अमर उजाला के माध्यम से छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह दस बजे से पहले ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों का परीक्षा केंद्र पर जुटना शुरू हो गया था। परीक्षा दो पालियों में थी। पहली पाली के लिए सुबह दस से बारह बजे जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के लिए दो से चार बजे का समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अमर उजाला की ओर से अनुक्रमांक के अनुसार परीक्षाकक्ष निर्धारित किए गए थे। प्रवेश पत्र की जांच परीक्षार्थियों के कक्ष में बैठने पर उन्हें ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्र बुकलेट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नपत्र हल करने के लिए छात्रों को 90 मिनट का समय निर्धारित था लेकिन ओएमआर शीट एवं बुकलेट भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षार्थियों के स्तर के अनुसार कक्षा नौ-दस और ग्यारह-बारह के परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार कराए गए थे।

अमर उजाला फाउंडेशन’ की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चार अलग-अलग प्रकार के सेटों में प्रश्नपत्र तैयार कराए गए थे। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए किसी भी तरह के अनुचित साधन का इस्तेमाल करना संभव नही हो सका।  परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी पूरे मनोयोग से जुटे रहे।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यूपी बोर्ड से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति देने की यह योजना सराहनीय है। अमर उजाला की पहल से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। छात्रवृत्ति की राशि से बच्चे महंगी किताबें खरीद सकेंगे। इस अभियान से छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।’’
डॉ. एके वर्मा शिक्षाविद

अमर उजाला मात्र लोगों तक नई-नई खबरें ही नहीं पहुंचाता बल्कि इसके प्रयास से अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां समय-समय पर संचालित होती रहती हैं। अब स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति देने की शुरुआत करके अमर उजाला ने सराहनीय काम किया है। स्कूल और कॉलेज स्तर के छात्रों को छात्रवृत्ति मिल जाने के बाद आगे की पढ़ाई में बाधा नहीं आएगी।’’
जफर बख्त, कैरियर कोचिंग

दस्तक-कैरियर इंस्टीट्यूट का योगदान सराहनीय
 परीक्षा को बिना किसी बाधा पूरी कराने में दस्तक-कैरियर कोचिंग का योगदान सराहनीय रहा। परीक्षा कक्ष में बच्चों को उनकी सीट तक पहुंचाने तथा परीक्षा से जुड़ी जानकारी देने में दस्तक-कैरियर के कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा। इस दौरान कैरियर कोचिंग के प्रबंधक सुरेश चौहान अपनी पूरी टीम के साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा के बारे में जानकारी देते रहे।


वर्मा एपेक्स इंस्टीट्यूट के पूरे स्टॉफ ने की मदद
 छात्रवृत्ति परीक्षा देने शहर के अतिरिक्त दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंचीं। परीक्षार्थियों को कक्ष के बारे में जानकारी देने में वर्मा एपेक्स इंस्टीट्यूट के सहयोगियों ने पूरी मदद की। वर्मा एपेक्स इंस्टीट्यूट की पूरी टीम परीक्षार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा के बारे में सभी जानकारी देने सहित उनकी समस्याओं के समाधान में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed