{"_id":"a654b3c4ad530d654f867b921ac67870","slug":"allahabad-news-hindi-news-141","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट और लोअर प्री एक साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी नेट और लोअर प्री एक साथ
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
भर्ती परीक्षाओं के बीच तालमेल नहीं होने का खामियाजा एक बार फिर हजारों प्रतियोगियों को भुगतना पड़ेगा। इन्हें यूजीसी नेट या लोअर सबऑर्डिनेट प्रारंभिक परीक्षा में से किसी एक अवसर से वंचित होना पड़ेगा। दोनों परीक्षाएं एक ही दिन 27 दिसंबर को हैं। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी है।
यूजीसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की तिथि काफी पहले 27 दिसंबर को घोषित की जा चुकी है। इसके विपरीत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से लोअर सबऑर्डिनेट-2015 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि पहले छह दिसंबर को घोषित की गई थी लेकिन आयोग ने सोमवार को कार्यक्रम संशोधित कर दिया। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 27 दिसंबर को होगी। आयोग ने इसका ध्यान नहीं रखा कि उसी दिन यूजीसी-नेट भी है। जबकि, ज्यादातर प्रतियोगियों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। ऐसे में अब परीक्षा की तिथि टकरा जाने से उन्हें एक अवसर से वंचित होना पड़ेगा।