फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

एक लेन खुलने से बढ़ी दिक्कत, लगा रहा जाम

Tue, 01 Mar 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
तीन दिन के मेगा ब्लॉक के बाद सोमवार की सुबह सिविल लाइंस से जानसेनगंज चौराहे को जोड़ने वाले निरंजन रेल ब्रिज के नीचे का रास्ता खोल दिया गया। हालांकि रेलवे ने आज एक ही लेन खोली। इस वजह से जानसेन गंज चौराहे से फायर बिग्रेड तक लंबा जाम लग गया। इस बीच दूसरी लेन पर मलबा पड़ा होने की वजह से उसे शाम तक खोला नही जा सका। यहां जाम लगा तो ट्रैफिक अन्य दूसरे मार्गों पर डायवर्ट हो गया। इसका सीधी असर हाईकोर्ट पानी की टंकी फ्लाई ओवर और रामबाग-मेडिकल चौराहा मार्ग पर पड़ा। दिन भर इन दोनों मुख्य मार्गों पर भी जाम  की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


निरंजन ब्रिज संख्या 38 पर अभी तक रेल परिचालन स्टील गॉर्डर वाले पुल से हो रहा था। यह 1906 में लगाया गया था, जो अब काफी जर्जर हो चला था। ब्रिज से काफी गंदगी भी नीचे गिरती थी। इसी दिक्कत को देखते हुए रेलवे ने पुराने स्टील गॉर्डर के स्थान पर नए कंक्रीट वाले गॉर्डर लगाने का काम 26 फरवरी से शुरू किया, जो 28 तक चला। इस वजह से निरंजन से जानसेनगंज के बीच तीन दिन ट्रैफिक बंद कर दिया गया। सोमवार से ट्रैफिक शुरू हुआ, लेकिन शहरियों को इससे कोई खास फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन


वजह यह रही कि रेलवे ने वाहनों के आवागमन के लिए सिर्फ एक ही लेन खोली थी। सुबह स्कूल एवं ऑफिस जाने वाले समय के दौरान जानसेनगंज, लीडररोड से लेकर फायर बिग्रेड चौराहे तक लंबा जाम लग गया। जाम से बचने के लिए बहुत से  लोग खुसरोबाग फ्लाई ओवर, रामबाग रेल फाटक क्रासिंग पहुंचे, लेकिन वहां भी लंबा जाम लग गया। जाम की स्थिति दिन भर बनी रही। इस बीच स्थिति बिगड़ती देख रेलवे ने निरंजन रेल ब्रिज की दूसरी लेन से मलबा हटाने का काम शुरू किया। शाम तक मलबा निकाले जाने का काम जारी रहा। वहां मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने बताया कि सोमवार को हर हाल में दूसरी लेन भी आवागमन के लिए खोल दी जाएगी। बता दें कि तीन मार्च से छह मार्च के बीच भी यहां रेलवे एक बार फिर से चार दिन का ब्लॉक लेगा। इस दौरान जानसेनगंज से सिविल लाइंस की ओर आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed