फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

21 किलो चांदी से बना छत्र, जलहरी

Sat, 27 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व सात मार्च सोमवार को होगा। शहर के प्रमुख शिवालय सरस्वती घाट के निकट स्थित मनकामेश्वर मंदिर में विशेषार्चन की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर में विराजे मनकामेश्वर महादेव के गर्भगृह को 21 किलो चांदी से नया रूप दिया गया है। चांदी का छत्र, चंवर, जलहरी और चांदी का नाग स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

 महाशिवरात्रि पर भक्तों को सहूलियत से दर्शन पूजन कराने के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग लेने के अलावा स्वयंसेवकों की टोली तैयार की जा रही है।
ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निर्देश पर मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी की देखरेख में गर्भगृह में चांदी लगवाई गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर विशेषार्चन की तैयारी आचार्यों के निर्देशन में की जा रही है। दरियाबाद मोहल्ले में स्थित तक्षकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी पीठाधीश्वर रविशंकर महाराज की देखरेख में शुरू हो गई है।
विज्ञापन

प्रसाद एवं हवन सामग्री मंदिर परिसर में संतों द्वारा की जा रही है। रविशंकर के मुताबिक रुद्राभिषेक, कालसर्पयोग शांति, दस महाविद्या पूजन, हवन और शिव शक्ति सहत्रार्चन होगा। शिव कुटी स्थित कोटेश्वर महादेव, दारागंज दशाश्वमेधघाट स्थित ब्रह्मेश्वर महादेव आदि में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिवेणी बांध स्थित  शंकर विमान मंडपम मंदिर में चार पहर का अभिषेक कराने को बुकिंग की जा रही है। व्यवस्थापक रमणी शास्त्री के अनुसार अब तक 150 लोगों ने आनलाइन बुकिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed