{"_id":"098e9f8621c4b5fcdf0aa9b0c7725667","slug":"allahabad-news-hindi-news-106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाग में इंजन हुआ फेल, जंक्शन और प्रयाग में फंसीं ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाग में इंजन हुआ फेल, जंक्शन और प्रयाग में फंसीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 04 Sep 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। रामबाग रेलवे स्टेशन (इलाहाबाद सिटी) में बृहस्पतिवार की दोपहर एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। दिन में पौने बारह बजे के आसपास हुए इस वाकये से रामबाग आने वालीं ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इसका असर इलाहाबाद जंक्शन और प्रयाग रेलवे स्टेशन पर भी पड़ा। क्योंकि इलाहाबाद जंक्शन से रामबाग की ओर सिकंदराबाद एक्सप्रेस और पवन एक्सप्रेस रवाना करनी थी। दोनों ही ट्रेनें काफी देर तक जंक्शन पर खड़ी रहीं। इस दौरान प्रयाग से जंक्शन और नैनी की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी फंस गईं। दो घंटे के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी।
इलाहाबाद जंक्शन होकर एक मालगाड़ी रामबाग की ओर रवाना हुई। बिहार के सीवान जा रही मालगाड़ी का इंजन रामबाग स्टेशन पर फेल हो गया। बीच रास्ते इंजन फेल होने की सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इलाहाबाद सिटी प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों को इसकी सूचना दी। बाद में तय हुआ कि मालगाड़ी में विभूति का इंजन जोड़कर उसे लूप लाइन में लिया जाए। मेन लाइन में मालगाड़ी फंस जाने के बाद इलाहाबाद जंक्शन पर भी समस्या बढ़ गई।
क्योंकि यहां से रामबाग की ओर 12791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस और 11061 पवन एक्सप्रेस रवाना की जानी थी। दोनों ही ट्रेनें हादसे के वक्त जंक्शन के प्लेटफार्म नौ और दस पर खड़ी थीं। जबकि 15160 सारनाथ एक्सप्रेस जंक्शन के आउटर पर इस हादसे की वजह से काफी देर तक खड़ी रही। सारनाथ के साथ गाड़ी संख्या 18609 लोकमान्य तिलक-रांची एक्सप्रेस को भी रामबाग की ओर रवाना होना था। रांची एक्सप्रेस भी घंटे भर तक जंक्शन पर खड़ी रही। एक साथ जंक्शन के तीन महत्वपूर्ण प्लेटफार्म ब्लॉक हो जाने की वजह से इलाहाबाद स्टेशन पर भी हड़कंप मच गया। यहां लखनऊ इंटरसिटी भी काफी देर तक खड़ी रही।
विज्ञापन
जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली न होने की वजह से प्रयाग में जौनपुर पैसेंजर दो घंटे तक खड़ी रही। उधर रामबाग स्टेशन में बाद में विभूति का इंजन जोड़कर मालगाड़ी को मेन लाइन से हटाया गया। इसके बाद अपराह्न 1.35 बजे के बाद ही इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस अवधि में जंक्शन पर पवन 11.53 से 01.53 बजे तक, सिकंदराबाद 12.24 से 02.10, लखनऊ इंटरसिटी 12 बजे से 01.05 और 15160 सारनाथ एक्सप्रेस 1.32 से 2.35 बजे तक खड़ी रही।