{"_id":"7c8f5bb0d37fb37bdd2480b4abf55dfa","slug":"allahabad-news-hindi-news-1028","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजों के रिक्त पद भरने के लिए वकील कर रहे अनशन(फोटो)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजों के रिक्त पद भरने के लिए वकील कर रहे अनशन(फोटो)
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट में जजों के 126 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग को लेकर वकीलों का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता फोरम के बैनर तले वकीलों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने पर जोर दिया। अधिवक्ता न्यायाधीशों के रिक्त पदों को भरने तथा जजों के चयन में पारदर्शिता बरतने की मांग कर रहे हैं।
बुधवार को संतोष पांडेय, आके कौशिक, वीपी गुप्ता, अरविंद कुमार गोस्वामी, उत्तम कुमार बनर्जी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, सुधीर चौहान, सुनील सहगल, तुलसी सिंह, संजय शुक्ला, उमेश सिंह, रामबक्श गौतम, पुरुषोत्तम तिवारी, मोहन धारिया आदि अनशन पर बैठे। पूर्व अध्यक्षम उमेश नारायण शर्मा ने अनशन स्थल पर बैठाया। वकीलों के अनशन के दौरान प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, महासचिव सुहैल अहमद, कादिर, श्यामधर गुप्ता आदि वकीलों को समर्थन देने के लिए पहुंचे।
कैट बार के महासचिव डीपी सिंह और डीआरटी बार के अध्यक्ष रंजन श्रीवास्तव ने आंदोलन का समर्थन किया है। फोरम के संयोजक राजेश खरे और मनीष द्विवेदी आदि ने मांगे न मानी जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि जजों की नियुक्ति का मामला संसद भी उठाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय सांसदों से संपर्क किया गया है। अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा।