फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

भाजपाइयों ने फिर फूंका रीता का पुतला

Thu, 25 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
तिरंगे पर विवादित बयान कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का पीछा नहीं छोड़ रहा। विवादित बयान के विरोध में भाजपाइयों ने बुधवार को भी रीता जोशी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपाइयों ने यह मांग की कि रीता जोशी अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगें और कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।
विज्ञापन


तिरंगे पर विवादित बयान के कारण रीता जोशी को कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपाइयों ने भी विवादित बयान के विरोध में कई बार रीता जोशी का पुतला फूंका और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को भी विरोध का यह सिलसिला जारी रहा। भाजपाइयों ने अनुसूचित मोर्चा भाजपा काशी प्रांत के मंत्री सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बालसन चौराहे पर रीता जोशी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने कहा कि तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रीता जोशी खुद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं। ऐसे में विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के फरमान को शर्मनाक बताना बेहद गैरजिम्मेदाराना बयान है। भाजइपायों ने मांग की कि रीता जोशी इसके लिए माफी मांगें और पार्टी भी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करे। पुतला फूंकने वालों में रवि केसरवानी, मनू सिंह, सौरभ सिंह, बृजेश चौधरी, विवेक सिंह, अभिषेक यादव, अजीत यादव, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed