फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

मंत्रमुग्ध करती रहीं प्रस्तुतियां

Fri, 19 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी महोत्सव के अंतर्गत तीन दिनी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय ने किया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्रीय नृत्य के बाल वर्ग में स्नेहा पांडेय, शुभांगी पचौरी, संस्कृति केसरवानी, युवा वर्ग में निखिल श्रीवास्तव, आरती साहू, आकृति गौर, पश्चिमी नृत्य के बाल वर्ग में उत्कर्ष, ऋषभ निषाद, श्रिजा मिश्रा, किशोर वर्ग में नितिन राव, नंदिनी शुक्ला, श्रेया सक्सेना-अमन तिवारी और युवा वर्म में आकाश जायसवाल, सपना राव, पंकज कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


 सामूहिक शास्त्रीय नृत्य के युवा वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर (बालिकाएं) प्रथम, महर्षि विद्या मंदिर (बालक) द्वितीय, किशोर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर बाल ने प्रथम और सामूहिक पश्चिमी नृत्य के युवा वर्ग में एलियंस डांस ग्रुप प्रथम, आई फोर्स डांस ग्रुप द्वितीय और जेडीएसे डांस ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को त्रिवेणी महोत्सव में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 20 फरवरी को वादन प्रतियोगिता होगी। निर्णायक मंडल में उर्मिला शर्मा, प्रवीना शर्मा व प्रिया कुशवाहा रहीं। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान ओपी श्रीवास्तव, डॉ. रंजना त्रिपाठी, विनोद चंद्र दूबे, फूलचंद्र दूबे, बृजराज तिवारी, जमील अहमद, शहबाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed