फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

माघ करा रहा फाल्गुन का एहसास

Fri, 19 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 गर्मी का झटका अभी से ही खाने को तैयार हो जाइए। सूरज ने फरवरी में ही अपना सातवां घोड़ा दौड़ा दिया है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान फरवरी में नए रिकार्ड बना रहा है। इसके लगातार चढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहनना भूल गए हैं। राम में सोने के लिए उन्हें पंखे चलाना पड़ रहा है। मौसम के इस चाल से लोग हैरान हैं। उन्हें माघ में ही फाल्गुन जैसा एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञानी कहते हैं कि इस बार गर्मी ठंड की चाल (देर से शुरू हुई) नहीं चलेगी। वह पहले ही चली आएगी। शुक्रवार को तापमान भी नए रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। यह औसत से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक बताया जा रहा है जबकि न्यूनतम तापमान भी औसत से  तीन डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह एक दिन पहले के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसमें एक दिन पहले के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त रही।
विज्ञापन


19 फरवरी को ही तापमान के इतनी ऊंचाई पर पहुंचने से लोग शुक्रवार को हल्के कपड़े में नजर आए। कार्यालयों में बिना एसी चलाए बैठना मुश्किल हो गया। घरों में भी लोग पंखे चलाकर बैठे रहे। मौसम विज्ञानी प्रो. अनुपम पांडेय कहते हैं कि अब तापमान नीचे आना मुश्किल है। हालांकि बीच-बीच मेें तापमान के चढ़ने से स्थानीय मौसम में उठापटक हो सकती है। बीच-बीच में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है लेकिन गर्मी ने अभी से दस्तक दे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed